
Seema Haider Case: सचिन को लेकर बुलंदशहर पहुंची जांच टीम, दुकानदार बोला- वो गाड़ी में बैठा था
AajTak
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर केस पर पुलिस और जांच एजेंसियां पूरी नजर बनाए हुए हैं. बीते दिन नोएडा पुलिस और जांच एजेंसी बुलंदशहर पहुंची थी. सचिन भी उनके साथ था. यहां से टीम कंप्यूटर सेंटर संचालक दो भाइयों को अपने साथ ले गई है. हालांकि, मामले में बुलंदशहर पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है.
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर मामले में रोजाना नई-नई बातें सामने आ रही हैं. बीते दिन नोएडा पुलिस और जांच एजेंसी बुलंदशहर के अहमदगढ़ पहुंची थी. इस दौरान सचिन भी उनके साथ था. टीम अहमदगढ़ कस्बे में एक जन सेवा केंद्र गई. यहां से कंप्यूटर सेंटर संचालक दो भाइयों पुष्पेंद्र और पवन को अपने साथ ले गई. टीम ने कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं. ये छापेमारी पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
इसमें देखा जा सकता है कि नीले रंग की बलेनो और सफेद रंग की स्विफ्ट कार में पुलिसकर्मी व जांच एजेंसी के लोग थे. बताया जा रहा है कि दोनों भाई अभी तक जांच एजेंसी की गिरफ्त में हैं. हालांकि, इस मामले में बुलंदशहर पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है.
'वो अपने साथ पुष्पेंद्र और पवन मीणा को ले गए'
इस मामले में कंप्यूटर सेंटर के पास परचून की दुकान चलाने वाले सीटू शर्मा का कहना है कि कल दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर जो लोग आए थे, उसमें सादी वर्दी में पुलिसवाले भी थे. सचिन गाड़ी में बैठा था. 20 मिनट रुकने के बाद वो अपने साथ पुष्पेंद्र और पवन मीणा को ले गए.
देखिए सीसीटीवी फुटेज...
UP ATS ने सीमा-सचिन से दो दिन की थी पूछताछ

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










