
Seema Haider Case: तीन दिन की पूछताछ, कई सवाल... अब तक क्यों अनसुलझी है सीमा हैदर की मिस्ट्री?
AajTak
सीमा के जासूस और माशूका होने पर लोगों की राय भी बंटी हुई है. लेकिन एजेंसियां राय से नहीं चलती, बल्कि सबूतों से चलती हैं और इसीलिए सीमा हैदर से लंबी पूछताछ की गई है. यूपी एटीएस और सेंट्रल एजेंसियों ने भी सीमा-सचिन से पूछताछ की है.
Seema Haider-Sachin Love Story: यूपी पुलिस, एटीएस, आईबी समेत तमाम एजेंसियां सीमा हैदर का सच जानने की कोशिश कर रही हैं. यूपी एटीएस समेत कई एजेंसियां लगातार उससे पूछताछ कर रही थीं. और सीमा थी कि कभी अपने आशिक सचिन के साथ रील्स बना रही थी, तो कभी उसके परिवार वालों के साथ ठुमके लगा रही थी. ये मामला मुहब्बत और जासूसी के बीच उलझा नजर आ रहा था. लेकिन अब खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ दोनों मुल्कों के लोग इस स्टोरी का क्लाइमेक्स देखना चाहते हैं.
कायदे से सीमा की जगह कोई और होता तो उसकी सांसें हलक में अटकी जातीं लेकिन यहां सीमा है कि इन सारी बातों से बेफिक्र मुस्कुरा रही है, कभी हथेलियों से दिल के निशान बना रही है और कभी डांस स्टेप्स दिखा रही है.
जासूस या माशूका? सवाल ये है कि ऐसा कौन कर सकता है? कोई स्मार्ट सीक्रेट एजेंट यानी मंझा हुआ जासूस? या फिर दुनियादारी से बेख़बर अपने आशिक की दुनिया में खोई कोई माशूका? सोचने पर आएं तो ये बातें दोनों पर फिट बैठने वाली लगती हैं. शायद यही वजह है कि सीमा के जासूस और माशूका होने पर भी लोगों की राय भी बंटी हुई है. लेकिन एजेंसियां राय से नहीं चलती, बल्कि सबूतों से चलती हैं और इसीलिए सीमा से लंबी पूछताछ की गई है. यूपी एटीएस और सेंट्रल एजेंसियों ने भी सीमा-सचिन से पूछताछ की है.
भारतीय सेना के कुछ जवानों को भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट सीमा हैदर और सचिन मीणा से ATS ने दो दिन में करीब 15 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान एटीएस ने को कई अहम जानकारी हासिल की हैं. अब सीमा हैदर के खिलाफ जांच तेज हो गई है. एटीएस ने सीमा हैदर के सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की है. जिसमें पाया गया है कि सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट से दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर लोग जुड़े हुए हैं. साथ ही यह भी पता चला है कि सीमा हैदर ने भारतीय सेना के कुछ जवानों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी थी. अब जांच टीम इसके पीछे का मकसद तलाश कर रही है.
हर एंगल से जांच कर रही है UP ATS वहीं, सीमा हैदर ने कहा कि उसके नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई गई होगी. एटीएस ने नोएडा पुलिस द्वारा की गई जांच रिपोर्ट की केस फाइल की भी जांच की है. फिलहाल एटीएस हर एंगल से इस मामले में जांच कर रही है. सीमा हैदर को लेकर उत्तर प्रदेश के स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार से जानकारी ली गई है. उसने कई सवाल पूछे, जिनके जवाब देते हुए उन्होंने कहा ''फिलहाल कुछ भी कहना ठीक नहीं है. यह मामला दो राष्ट्रों से जुड़ा हुआ है. जब तक पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल जाते कुछ भी करना उचित नहीं है.''
स्पेशल डीजी ने कहा- सुरक्षा में चूक नहीं प्रशांत कुमार ने यह भी कहा है कि सीमा को बाहर भेजने की जो विधित प्रक्रिया है. इसके लिए पहले से कानून तय है. उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. डिपोर्ट करेंगे या नहीं यह एजेंसी देखेगी. सुरक्षा में कहीं भी चूक नहीं है. नेपाल बॉर्डर खुला हुआ है. साथ ही डीजी से जब पूछा गया कि क्या सीमा हैदर एजेंट है तो उन्होंने कहा कि किसी के चेहरे पर नहीं लिखा है कि वो पाकिस्तानी है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










