
SCO समिट का अचानक बदला कार्यक्रम? 4 जुलाई को 'वर्चुअली' जुड़ेंगे राष्ट्राध्यक्ष, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता
AajTak
एससीओ शिखर सम्मेलन को लेकर बड़ी खबर है. भारत ने 4 जुलाई को वर्चुअल रूप से एससीओ समिट की मेजबानी करने का फैसला किया है. यानी समिट में आने वाले राष्ट्राध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि वर्चुअल रूप में शामिल होंगे. मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि समिट 'वर्चुअल रूप' में आयोजित किया जाएगा. मंत्रालय ने निर्णय के लिए कोई कारण नहीं बताया है.
भारत इस साल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2022 को समरकंद शिखर सम्मेलन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता ग्रहण की है. एससीओ परिषद के राष्ट्राध्यक्षों का 22वां शिखर सम्मेलन 4 जुलाई 2023 को वर्चुअल रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. इस समिट में सभी एससीओ सदस्य शामिल होंगे.
शिखर सम्मेलन में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा, ईरान, बेलारूस और मंगोलिया को ऑब्जर्वर स्टेट के रूप में आमंत्रित किया गया है. एससीओ की परंपरा के अनुसार, तुर्कमेनिस्तान को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. एससीओ बॉडी के दो प्रमुख- सचिवालय और एससीओ आरएटीएस भी उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा, छह अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है. इनमें संयुक्त राष्ट्र, आसियान, CIS, CSTO, EAEU और CICA का नाम शामिल है.
'2018 में पीएम मोदी ने दिया था नया मंत्र'
शिखर सम्मेलन का विषय 'एक सुरक्षित SCO की ओर' है. 2018 एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने SECURE नाम दिया था. उन्होंने कहा था कि सुरक्षा के लिए 6 कदम उठाने जरूरी हैं. इनमें अर्थव्यवस्था और व्यापार, कनेक्टिविटी, एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्मान और पर्यावरण शामिल थे. एससीओ की अध्यक्षता के दौरान इन विषयों पर प्रकाश डाला गया था.
G-20 समिट: कश्मीर में लगा 17 ताकतवर देशों का मेला, पाकिस्तान रह गया अकेला, चीन की धौंस भी नहीं आई काम
'भारत इस बार भी दिशा नई दिशा?'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










