
School Reopen: मुंबई में सोमवार से खुलेंगे 8वीं से 12वीं तक के स्कूल, सख्त Covid19 प्रोटोकॉल होगा लागू
AajTak
Mumbai School Reopen: मुंबई में मार्च 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से स्कूल बंद हैं. चूंकि स्कूल लंबे समय के बाद खोले जा रहे हैं, ऐसे में कैंपस की सफाई और सेनिटाइजेशन का काम समय से पूरा किया जाएगा.
Mumbai School Reopen: मुंबई के स्कूलों को 04 अक्टूबर 2021 से फिर से खोलने की मंजूरी मिल गई है. सोमवार से स्कूल रीओपनिंग के पहले चरण में कक्षा 8 से 12 तक के लिए क्लासेज़ शुरू होंगी. बृहन्मुंबई नगर निगम, BMC ने आदेश जारी किए हैं कि स्कूलों को COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा. पहले चरण में सीनियर क्लासेज़ यानी कक्षा 8 से 12 के स्कूल खोले जाएंगे जबकि जूनियर क्लासेज़ पर फैसला बाद में लिया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










