School Reopen: नहीं टला कोरोना का खतरा, बढ़ी छुट्टियां, जुलाई में भी नहीं खुलेंगे स्कूल!
AajTak
विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूल खुलने से बच्चों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. अब तक कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं. वहीं ज्यादातर राज्यों ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने की घोषणा कर दी है. जानिए- क्या है राज्यों का हाल....
वर्तमान स्थिति और कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिस तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं, उसे देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि देश के किसी राज्य में जुलाई से स्कूल खुलने की आशंका नहीं है. विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूल खुलने से बच्चों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. अब तक कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं. वहीं ज्यादातर राज्यों ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने की घोषणा कर दी है. जानिए- क्या है राज्यों का हाल.... देशभर में कोरोना की रफ्तार भले ही कमजोर हुई है लेकिन अभी भी खतरा पूरी तरह टला नहीं है. दिल्ली में जहां सात जून तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है, वहीं दिल्ली सरकार किसी भी तरह स्कूल खोलने पर विचार नहीं कर रही है. यहां पहले ही गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं. अब सरकार जल्द ही ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर घोषणा कर सकती है. वहीं आंध्र प्रदेश, हरियाणा सरकार, उत्तराखंड और ओडिशा सरकार ने भी गर्मी की छुट्टियां बढ़ाकर 30 जून तक कर दी हैं. वहीं पंजाब के स्कूलों में अब 23 जून तक स्कूल गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे. यहां भी जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई ही शुरू होगी. इसके पीछे कहा जा रहा है कि कोई भी स्टेकहोल्डर स्कूलों को ऑफलाइन खोलने की अनुशंसा नहीं कर रहे हैं. इसके पीछे मुख्य वजह कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को खास वजह माना जा रहा है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










