
School Closed: केवल परीक्षाओं के लिए खुलेंगे स्कूल, कॉलेज, होली समारोह पर भी इस राज्य ने लगाया प्रतिबंध
AajTak
School Closed in Himachal Pradesh: कुछ शिक्षण संस्थानों में अभी परीक्षाएं चल रही हैं जिन्हें छोड़कर अन्य सभी शिक्षण संस्थान बंद होंगे. बोर्डिंग स्कूलों में अभी हॉस्टल की सुविधा रहेगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य में सभी धार्मिक प्रतिष्ठानों या समारोह आयोजित करने पर भी प्रतिबंध लगाया है.
School Closed in Himachal Pradesh: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते अब हिमाचल प्रदेश में भी स्कूलों पर ताले लगाने पड़ रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की है कि राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए अब 04 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं. उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी भी साझा की है. मुख्यमंत्री के फैसले के बाद अब राज्य में अगले रविवार (04 अप्रैल) तक सभी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे. कोरोना महामारी से निपटने हेतु हमारी सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। कोविड-19 के दृष्टिगत आज हमने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और अहम निर्णय लिए। राज्य में आगामी 4 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रखे जाएंगे और सभी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भी रोक लगाई जाएगी। pic.twitter.com/VwZIliTaGK कुछ शिक्षण संस्थानों में अभी परीक्षाएं चल रही हैं जिन्हें छोड़कर अन्य सभी शिक्षण संस्थान बंद होंगे. बोर्डिंग स्कूलों में अभी हॉस्टल की सुविधा रहेगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य में सभी धार्मिक प्रतिष्ठानों या समारोह आयोजित करने पर भी प्रतिबंध लगाया है. इसका अर्थ है कि इस बार राज्य में होली खेलने की भी छूट नहीं होगी. मेडिकल संस्थान काम करते रहेंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










