
School Cab Strike: दिल्ली में आज प्राइवेट स्कूल कैब ड्राइवर्स की हड़ताल, पैरेंट्स परेशान
AajTak
Delhi Private School Cab Strike: दिल्ली में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके पैरेंट्स को महीने के पहले ही दिन आज, 1 अगस्त 2022 को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. प्राइवेट कैब यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर आज (सोमवार) एक दिन की हड़ताल की है.
Delhi School Cab Drivers Strike Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 1 अगस्त को स्कूली बच्चों और उनके पैरेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों को स्कूल लेकर जाने वाले प्राइवेट कैब यूनियन ने आज (सोमवार), 1 अगस्त को एक दिन की हड़ताल की है. जिसकी वजह से कई पैरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर परेशान होते दिखाई दिए. कुछ लोग सुबह-सुबह ऑफिस की भागदौड़ के बीच बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे तो कई महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.
हालांकि, पैरेंट्स को मैसेज भेजकर इस बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि 1 अगस्त यानी सोमवार को स्कूल वैन नहीं चलेंगी. ऐसे में पैरेंट्स अपनी सुविधानुसार, बच्चों को लाने और लेकर जाने की व्यवस्था करें. ऐसे में सभी स्कूल खुलने के बीच कैब ड्राइवर्स की हड़ताल की वजह से कक्षा में बच्चों की संख्या कम हो सकती है. पैरेंट्स को मिला ये मैसेज....
Dear Parents Kindly note that school vans will not ply on Monday, the 1st August 2022 because of the strike. You are requested to make arrangements accordingly.
Warm wishes Class Teacher
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल कैब ड्राइवरों की हड़ताल के चलते पैरेंट्स खुद बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए मजबूर हैं. शाहदरा से कश्मीरी गेट स्कूल में अपने बच्चों को छोड़ने पहुंचीं रश्मि ने कहा कि सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर आना और फिर दोपहर में लेने जाना एक बड़ी परेशानी है. सरकार को इन कैब ड्राइवरों के बारे में सोचना चाहिए.
Delhi | Private cab drivers ferrying schoolchildren goes on a day strike demanding status of commercial vehicles for their cabs We're perturbed & request Delhi govt to support us, we don't flout any rules. We've already faced hardships in pandemic, says a cab driver pic.twitter.com/jR35fxOaX2

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








