
SC में बीते दो हफ्तों में केस निपटारे की रफ्तार 209 % तक बढ़ी, 68,835 मुकदमे फिर भी लंबित
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में बीते दो हफ्तों में तो निपटारे की रफ्तार 209 फीसदी तक बढ़ी है. इनमें 2511 जमानत पाने और केस ट्रांसफर करने लिए दायर की गई याचिकाएं भी शामिल हैं. इस दरमियान 5898 नए केस भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुए है. दिसंबर के दो हफ्तों यानी 5 से 16 दिसंबर के दरम्यान 2697 नए मुकदमे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुए तो निपटारे की रफ्तार 5642 तक बढ़ गई.
9 नवंबर को चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के शपथ लेने के बाद पहले 1 महीने 7 दिन यानी सवा महीने में 16 दिसंबर तक सुप्रीम कोर्ट ने कुल 6844 मामलों का निपटारा किया. बीते दो हफ्तों में तो निपटारे की रफ्तार 209 फीसदी तक बढ़ी है.
इनमें 2511 जमानत पाने और केस ट्रांसफर करने लिए दायर की गई याचिकाएं भी शामिल हैं. इस दरमियान 5898 नए केस भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुए है. दिसंबर के दो हफ्तों यानी 5 से 16 दिसंबर के दरम्यान 2697 नए मुकदमे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुए तो निपटारे की रफ्तार 5642 तक बढ़ गई.
अब सुप्रीम कोर्ट में 68,835 मुकदमे लंबित रह गए हैं. पहले ये संख्या लगभग 73 हजार थी. ये आंकड़े कुछ इस लिहाज से भी जारी किए गए हैं कि सरकार को संदेश भेजा जा सके कि बार- बार लंबित मुकदमों के पहाड़ और छोटे मुकदमों की बात कहकर जो ताने दिए जाते हैं उसका जवाब दिया जा सके. ये बताया जा सके कि लंबित मामलों में निजी स्वतंत्रता से संबंधित मामलों की संख्या कितनी है और किसी नागरिक के लिए वो जीवन की आजादी निजी तौर पर कितनी अहम है.
हाल ही में विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान लंबित मुकदमों के बढ़ते बोझ और सुप्रीम कोर्ट के जमानत और केस के एक से दूसरे कोर्ट में तबादले जैसे छोटे मोटे मुकदमों पर समय लगाने को लेकर आए. उनकी चर्चा भी हुई. अगले दिन बिजली चोरी के एक मामले में 18 साल की सजा पाए दोषी को चीफ जस्टिस की अगुआई वाली पीठ ने बरी और रिहा करते हुए कई बातें कहीं. जस्टिस चंद्रचूड़ ने उस मामले को सामने रखते हुए कहा कि हमारे सामने आया कोई भी मामला छोटा नहीं होता. व्यक्तिगत स्वतंत्रता अनमोल है. हम उसके संरक्षक हैं. हम अपनी रातों की नींद और आराम इसके लिए ही दांव पर रखते हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










