
SC पहुंची प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, लगाई उपचुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की गुहार
AajTak
प्रशांत किशोर की पार्टी की इस मांग से निर्वाचन आयोग सहमत नहीं है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. जन सुराज पार्टी ने निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में उपचुनावों की तारीख आगे नहीं बढ़ाए जाने के निर्णय को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार में होने वाले उपचुनाव को टालने की गुहार लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. जन सुराज पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर 13 नवंबर को बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को टालने की मांग की है.
प्रशांत किशोर की पार्टी की इस मांग से निर्वाचन आयोग सहमत नहीं है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. जन सुराज पार्टी ने निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में उपचुनावों की तारीख आगे नहीं बढ़ाए जाने के निर्णय को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.
11 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
जन सुराज पार्टी की ओर से दाखिल इस याचिका में बिहार में छठ पूजा का हवाला देते हुए उपचुनाव की तारीख को 13 से बढ़ाकर 20 नवंबर किए जाने की मांग की गई है. जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार 11 नवंबर को सुनवाई करेगा.
याचिका में जन सुराज पार्टी ने दलील दी है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में चुनावों की तारीख को धार्मिक आयोजनों के आधार पर चुनाव आयोग ने आगे बढ़ाया जबकि बिहार में छठ जैसा लोक पर्व होने के बावजूद बिहार में उपचुनावों की तारीख आगे नहीं बढ़ाई गई है.
इन चार सीटों पर होगा उपचुनाव

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










