
SBI ने लॉन्च की दो धांसू स्कीम... दोनों में होगा तगड़ा मुनाफा, जानिए और क्या खास?
AajTak
हर घर लखपति एक प्री कैलकुलेट की गई रेकरिंग डिपॉजिट योजना है, जिसे कस्टमर्स को 1 लाख रुपये या उसके गुणकों में जमा करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है. 'एसबीआई पैट्रन्स' एक फिक्स्ड डिपॉजिट योजना (Fixed Deposit Scheme) है, जो खासतौर पर 80 साल और उससे अधिक आयु के सीनियर सिटीजन के लिए है.
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कस्टमर्स को बड़ा मुनाफा देने के लिए दो नई स्कीम की शुरुआत की है. यह दोनों योजनाएं कस्टमर्स को तगड़ा ब्याज देंगे और कई अन्य सुविधाएं भी प्रोवाइड कराएंगे. SBI की ये दो योजना- हर घर लखपति आरडी योजना (Har Ghar Lakhpati RD scheme) और एसबीआई पैट्रन्स एफडी योजना (SBI Patrons FD scheme) है.
हर घर लखपति एक प्री कैलकुलेट की गई रेकरिंग डिपॉजिट योजना है, जिसे कस्टमर्स को 1 लाख रुपये या उसके गुणकों में जमा करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है. 'एसबीआई पैट्रन्स' एक फिक्स्ड डिपॉजिट योजना (Fixed Deposit Scheme) है, जो खासतौर पर 80 साल और उससे अधिक आयु के सीनियर सिटीजन के लिए है.
बच्चों के लिए भी है ये स्कीम SBI ने एक बयान में कहा कि हर घर लखपति योजना (Har Ghar Lakhpati scheme) फाइनेंशियल टारगेट को अचिव करने की प्रक्रिया को सरल बनाती है, जिससे ग्राहक प्रभावी ढंग से योजना बना सकते हैं और बचत कर सकते हैं. यह उत्पाद नाबालिगों के लिए भी उपलब्ध है, जो जल्दी वित्तीय योजना बनाने और बचत की आदत को प्रोत्साहित करता है.
80 साल के लोग ही कर सकते हैं अप्लाई 'एसबीआई पैट्रन' 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार की गई एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट योजना है. नई SBI योजना कई सीनियर सिटीजन्स के बैंक के साथ लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को ध्यान में रखते हुए बढ़ी हुई ब्याज दरें प्रदान करती है. बैंक ने अपने बयान में कहा कि 'एसबीआई पैट्रन' मौजूदा और नए एफडी निवेशकों दोनों के लिए उपलब्ध है.
सीनियर सिटीजन के लिए FD दरें 7 दिन से 45 दिन 4.00% 46 दिन से 179 दिन 6.00% 180 दिन से 210 दिन 6.75% 211 दिन से 1 वर्ष से कम 7.00% 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम 7.30% 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम 7.50% 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम 7.25% 5 वर्ष और 10 वर्ष तक 7.50%*
सामान्य नागरिकों के लिए अवधि RD रेट सीनियर सिटीजन के लिए आरडी रेट्स 1 वर्ष – 1 वर्ष 364 दिन 6.80% से 7.30% 2 वर्ष – 2 वर्ष 364 दिन 7.00% से 7.50% 3 वर्ष – 4 वर्ष 364 दिन 6.50% से 7.00% 5 वर्ष – 10 वर्ष 6.50% से 7.00%

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









