
Saturday Box Office: इस साउथ फिल्म ने शनिवार को मचाया धमाल, द केरला स्टोरी को भी पछाड़ा, बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हाल
ABP News
शनिवार को साउथ की एक फिल्म ने बॉलीवुड की सारी फिल्मों को पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है.
थिएटर में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. हाल ही में किस्सा कोर्ट कचहरी का रिलीज हुई. वहीं द केरला स्टोरी 2 और थाई कझवी जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. आइए जानते हैं शनिवार को किसी फिल्म ने कैसा परफॉर्म किया.
किस्सा कोर्ट कचहरी काकिस्सा कोर्ट कचहरी को दो दिन हुए हैं रिलीज हुए और फिल्म का हाल बहुत बुरा है. फिल्म ने पहले दिन 1 लाख कमाए थे. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7 लाख की कमाई की. इस फिल्म में राजेश शर्मा, ब्रिजेंद्र काला जैसे स्टार्स हैं.
द केरला स्टोरी 2फिल्म ने शनिवार को 2.96 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है. फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में रही. कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि फिल्म की कहानी केरल पर बेस्ड नहीं है तो इसका नाम द केरला स्टोरी 2 क्यों हैं. फिल्म में अदिती भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं.
बॉर्डर 2बॉर्डर 2 ने 9 लाख की कमाई की. ये फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी. अभी तक थिएटर में लगी है. हालांकि, फिल्म के कलेक्शन में अब कमी आ गई है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलीजत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया. फिल्म के गाने भी बहुत हिट हुए थे.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












