
Sanjay Raut: रात 10 बजे के बाद पूछताछ नहीं... संजय राउत को ED रिमांड पर भेजते हुए कोर्ट ने क्या-क्या कहा?
AajTak
संजय राउत को PMLA कोर्ट ने 4 अगस्त तक ईडी की रिमांड में भेजा है. लेकिन कुछ बातों का ध्यान ईडी को रखना होगा. ईडी रात को 10 बजे के बाद संजय राउत से पूछताछ नहीं कर सकेगी. इसके अलावा उनकी दवाओं का ध्यान भी ईडी को रखना होगा.
Sanjay Raut News: शिवसेना सांसद संजय राउत को 4 अगस्त तक ईडी की रिमांड में भेज दिया गया है. पात्रा चॉल घोटाले में PMLA कोर्ट ने ईडी को संजय राउत की कस्टडी दी. लेकिन सुनवाई के दौरान से भी साफ हो गया कि कुछ बातों का ईडी को पालन करना होगा. जैसे संजय राउत को उनके वकील से मिलने की इजाजत होगी. इसके साथ-साथ उनसे रात 10 बजे के बाद पूछताछ नहीं होगी.
कोर्ट में संजय राउत के वकील अशोक मुंदरगी (Ashok Mundargi) ने बताया था कि राउत को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें हैं और उनको हृदय संबंधी परेशानी हैं.
संजय राउत के वकील ने रविवार के घटनाक्रम का कोर्ट में जिक्र किया था. वह बोले कि राउत को रात 12.45 पर गिरफ्तार किया गया. लेकिन उनकी आजादी रविवार को सुबह 7.30 बजे से ही छीन ली गई थी. वकील ने आगे कहा कि संजय राउत हार्ट की बीमारी के मरीज हैं और उनको छह स्टेंट लगे हुए हैं. वह बोले, 'हम चाहते हैं कि राउत को वकील से मिलने की इजाजत मिले.' इसपर ईडी ने रजामंदी दी.
वकील ने कहा- देर रात तक चलती है पूछताछ
आगे संजय राउत के वकील ने कहा कि पूछताछ देर रात तक चलती है, जिससे मानसिक तनाव होता है. इसपर ईडी ने कहा कि हम रात 10 बजे तक पूछताछ खत्म करने की कोशिश करेंगे. इसपर जज ने सवाल किया कि पूछताछ शुरू किस वक्त होगी? इसपर ईडी के वकील ने कहा कि सुबह 8.30 बजे या फिर 9.30 बजे यह शुरू होगी. कोर्ट ने कहा कि ईडी को राउत की दवाई आदि का ध्यान भी रखना होगा.
संजय राउत को पात्रा चॉल से जुड़े करीब एक हजार करोड़ के घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उनपर इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप है. संजय राउत को रात को 12 बजे के बाद गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले रविवार सुबह 7 बजे ही ईडी की टीम, जिसमें 10 अफसर शामिल थे उन्होंने राउत के घर पर छापा मारा था. छापे में राउत के घर से कुल साढ़े 11 लाख रुपये भी जब्त किये गए थे.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








