
Samsung Galaxy S25 FE की सेल शुरू, इतने हजार का मिल रहा डिस्काउंट
AajTak
Samsung ने इस महीने अपने Galaxy S25 FE को लॉन्च किया था, जो आज से सेल पर आ गया है. स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है. फोन को पावर देने के लिए 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Samsung Galaxy S25 FE की सेल भारत में शुरू हो गई है. कंपनी ने इस फोन की सेल का ऐलान मंगलवार को किया है. ये स्मार्टफोन भारत में 15 सितंबर को लॉन्च हुआ था. हैंडसेट Exynos प्रोसेसर पर काम करता है. डिवाइस तीन स्टोरेज ऑप्शन और तीन नए कलर में आता है. इसमें ब्रांड का लेटेस्ट One UI 8 यूजर इंटरफेस मिलेगा.
फोन में कई AI फीचर्स भी मिलेंगे. ब्रांड ने गूगल का सर्किल टू सर्च और Gemini Live फीचर भी फोन में दिया है. ये फोन प्रीमियम प्राइस पर आता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. आइए जानते हैं सैमसंग के इस फोन की कीमत और खास बातें.
Samsung Galaxy S25 FE को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है. वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये और 8GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 77,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Samsung का बंपर ऑफर, फ्री मिलेगा स्मार्ट टीवी, सस्ते में खरीद सकेंगे AC-फ्रिज
कंपनी 5000 रुपये का कैशबैक भी ऑफर कर रही है. ये ऑफर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर मिल रहा है. साथ ही कस्टमर्स को 4000 रुपये का डिस्काउंट Samsung Galaxy Buds 3 FE पर मिलेगा. इसके लिए कंज्यूमर्स को दोनों प्रोडक्ट्स साथ खरीदने होंगे.
Samsung Galaxy S25 FE में 6.7-inch का Full-HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है, जिसकी प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus+ दिया गया है. स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ आता है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











