
Samsung Galaxy M52 5G भारत में आज होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास
AajTak
Samsung Galaxy M52 5G को भारत में आज यानी 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए टीजर कंपनी की वेबसाइट और Amazon पर पहले ही जारी कर दिया है.
Samsung Galaxy M52 5G भारत में आज यानी 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है. कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए टीजर कंपनी की वेबसाइट और Amazon पर पहले ही जारी कर दिया है. पिछले हफ्ते इस फोन को पोलैंड में लॉन्च किया गया था. ये फोन स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ आएगा.
Samsung Galaxy M52 5G को ग्राहक सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐमेजॉन से खरीद पाएंगे. फिलहाल इस स्मार्टफोन की भारतीय कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक पोलैंड में इसकी कीमत PLN 1,749 (लगभग 32,900 रुपये) रखी जाएगी. पोलैंड में इसे ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में उतारा गया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










