
Samsung ने लॉन्च किए कई Smart TV, OLED स्क्रीन के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर
AajTak
Samsung OLED TV: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपनी नई टीवी सीरीज लॉन्च कर दी है. ब्रांड ने आखिरकार भारत में OLED टीवी लॉन्च किया है. नए टीवी 55-inch, 65-inch और 77-inch स्क्रीन साइज में उपलब्ध होंगे. हालांकि, कंपनी ने सभी स्क्रीन साइज वेरिएंट की कीमत का ऐलान नहीं किया है. ऑनलाइन मार्केट में ये टीवी सिर्फ सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
Samsung ने साल 2023 का अपना OLED टीवी का लाइन-अप लॉन्च कर दिया है. नए लाइन-अप में कंपनी ने S90C और S95C टीवी लॉन्च किए हैं. सैमसंग ने जानकारी दी है कि नए टीवी मेड इन इंडिया हैं. यानी इन टीवी को कंपनी ने भारत में असेंबल किया है. कंपनी साल 2020 में भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है.
ये पहला मौका है जब सैमसंग ने भारत में OLED टीवी लॉन्च किया है. अभी तक कंपनी भारत में QLED टीवी अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स रेंज में ऑफर कर रही थी. आइए जानते हैं सैमसंग के लेटेस्ट टीवी की कीमत और खास फीचर्स.
LG और Sony लंबे समय से भारतीय बाजार में अपने OLED टीवी बेच रहे हैं. अब इस लिस्ट में सैमसंग भी शामिल हो गया है. ब्रांड ने OLED टीवी की दो रेंज- S90C और S95C लॉन्च की है, जिसमें यूजर्स को 55-inch, 65-inch और 77-inch का स्क्रीन साइज मिलता है. सैमसंग ने सभी टीवी की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है.
हालांकि, नए OLED टीवी की कीमत 1,69,990 रुपये से शुरू होती है. दोनों ही टीवी रेंज ऑनलाइन मार्केट में सिर्फ सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर मौजूद होंगे. ऑफलाइन मार्केट में ये टीवी सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर मिलेंगे.
Samsung S90C और S95C TV दोनों ही सीरीज OLED पैनल के साथ आती हैं. ये डिवाइस HDR सर्टिफाइड हैं. सैमसंग ने इनमें Neural Quantum प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. सीरीज 4K अपस्केलिंग के साथ आते हैं. कंपनी की मानें तो ये प्रोसेसर लगातार स्क्रीन पर विजुअल को स्कैन करता रहता है, जिससे उन्हें 4K में दिखाया जा सके.
नया टीवी EyeComfort मोड के साथ आता है, जिससे आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सकता है. इसके अलावा टीवी में Dolby Atmos और OTS का भी सपोर्ट मिलता है. गेमिंग के लिए इसमें हाई फ्रेम रेट दिया गया है. दोनों ही टीवी सीरीज 144Hz रिफ्रेश रेट वाले पैनल के साथ आते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









