
Samsung का बंपर ऑफर, फ्री मिलेगी Smart TV और साउंडबार, शुरू हुई खास सेल
AajTak
Samsung Big TV Days Sale: सैमसंग ने Big TV Sale का ऐलान कर दिया है. इस सेल के तहत ब्रांड फ्री टीवी से लेकर साउंडबार और कई दूसरे ऑफर दे रही है. अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं. इस सेल का फायदा 31 जनवरी तक उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इसमें मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
नया टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Samsung के ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी ने Samsung Big TV Days Sale का ऐलान किया है, जिसमें तमाम मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED और 4K UHD TV पर ऑफर मिल रहा है.
इन ऑफर्स का फायदा उठा कर आप 31 जनवरी तक टीवी की खरीद पर बचत कर सकते हैं. सेल में 20 परसेंट तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और आसान EMI जैसी सुविधाएं मिल रही हैं. कंज्यूमर्स 30 महीनों तक की किस्त पर टीवी खरीद सकते हैं.
कुछ आइटम्स की खरीद पर कंपनी फ्री टीवी भी दे रही है, जिसकी कीमत 2,04,990 रुपये है. वहीं कुछ की खरीद पर कंपनी साउडबार गिफ्ट कर रही है, जिसकी कीमत 99,990 रुपये है. इन ऑफर्स का फायदा Samsung.com, प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स और सैमसंग रिटेल आउटलेट पर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Samsung के इस फोन पर बंपर ऑफर, मिल रहा 18 हजार का डिस्काउंट
सैमसंग के फ्लैगशिप Neo QLED 8K TV में NQ8 AI Gen2 प्रोसेसर मिलता है. ये टीवी 8K विजुअल और बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ आता है. इन टीवी रेंज की कीमत 5,59,990 रुपये से शुरू होती है, जो इसके 65-inch मॉडल की है. वहीं 98-inch स्क्रीन साइज वाला टीवी लगभग 15,99,990 रुपये की कीमत पर आता है.
अगर आप गेमिंग करते हैं, तो ब्रांड की OLED TV सीरीज को एक्सप्लोर कर सकते हैं. ये टीवी ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. इसमें Motion Xcelerator 144Hz और Dolby Atmos मिलता है. इस सीरीज के 55-inch वेरिएंट की कीमत 1,99,990 रुपये है, जबकि 65-inch वेरिएंट 2,89,990 रुपये में आता है. इन मॉडल्स के साथ फ्री साउंडबार मिलेगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









