
Sameer Wankhede के ये हैं 13 बॉलीवुड 'हिट्स', इन सितारों को करना पड़ा है सामना
AajTak
समीर वानखेड़े का सामना जब-जब बॉलीवुड स्टार्स से हुआ है उन्हें दिक्कत में जरूर डाल चुका है. समीर ने अपने एक बयान में कहा था कि 'मैं बॉलीवुड के खिलाफ नहीं हूं मगर उसके खिलाफ हूं जो कानून तोड़ेगा'. आइये जानते हैं इंडस्ट्री के ऐसे 13 नामों के बारे में जिनका सामना समीर वानखेड़े से हो चुका है जो मौजूदा समय में एनसीबी के मुंबई जोन के डायरेक्टर हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूदा समय में अगर किसी एक नाम का खौफ है तो वो है समीर वानखेड़े. अपने सख्त रवैये के लिए समीर वानखेड़े काफी मशहूर हैं. मगर पिछले कुछ समय से वे बॉलीवुड स्टार्स के लिए बड़ा संकट बन गए हैं. अलग-अलग भूमिकाओं में उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स को पकड़ा है. कभी सर्विस टैक्स ऑफिसर के तौर पर कभी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में काम करते हुए तो कभी कस्टम डिपार्टमेंट का हिस्सा होकर. समीर वानखेड़े का सामना जब-जब बॉलीवुड स्टार्स से हुआ है उन्हें दिक्कत में जरूर डाल चुका है. समीर ने अपने एक बयान में कहा था कि 'मैं बॉलीवुड के खिलाफ नहीं हूं मगर उसके खिलाफ हूं जो कानून तोड़ेगा'. आइये जानते हैं इंडस्ट्री के ऐसे 13 नामों के बारे में जिनका सामना समीर वानखेड़े से हो चुका है जो मौजूदा समय में एनसीबी के मुंबई जोन के डायरेक्टर हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










