
Sai Sudharsan, GT vs RR IPL 2025: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, गेल- कोहली भी नहीं कर सके हैं ये कमाल, राजस्थान को बल्ले से रुलाया
AajTak
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 23वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. गुजरात की टीम जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो एक बार फिर साई सुदर्शन टच में दिखे. साई सुदर्शन ने 82 रनों की आतिशी पारी खेली.
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 23वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. गुजरात की टीम जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो एक बार फिर साई सुदर्शन टच में दिखे. साई सुदर्शन ने 82 रनों की आतिशी पारी खेली. 53 गेंदों में सुदर्शन ने 3 छक्के और 8 चौके लगाए. उनकी इस पारी के दम पर गुजरात ने 217 रन बनाए.
वहीं उनकी यह पारी मैच में एक्स फैक्टर भी बनी. इस वजह से गुजरात की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया. राजस्थान की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.2 ओवर्स में 159 रनों पर लुढ़क गई. इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ टॉप पर है. वहीं राजस्थान की टीम अब 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ सातवें नंबर पर है.
फुल पैसा वसूल खिलाड़ी हैं सुदर्शन
गुजरात की टीम ने 8.50 करोड़ की कीमत में साई सुदर्शन को इस सीजन के लिए रिटेन किया था. हर मुकाबले में वो शानदार दिखे हैं. आईपीएल में उन्होंने ऐसा कीर्तिमान रचा है जो क्रिस गेल और मैथ्यू हेडन भी नहीं कर सके हैं. आईपीएल की शुरुआती 30 पारियों में रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साई दूसरे नंबर पर आते हैं. उनसे आगे केवल शॉन मार्श ही हैं.
𝙎𝙖𝙞-𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙎𝙢𝙤𝙤𝙩𝙝𝙡𝙮 ⛵ For his elegant and outstanding knock of 82(53), Sai Sudharsan wins the Player of the Match award 🏆 Scorecard ▶ https://t.co/raxxjzY9g7#TATAIPL | #GTvRR | @gujarat_titans pic.twitter.com/WwzOjUSTAl
पहली 30 आईपीएल पारियों के बाद सबसे ज़्यादा रन

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











