
Sahitya Aajtak: आसमां तेरी बुलंदी मेरे किस काम की है... वसीम बरेलवी की गजल पर गूंजती रहीं तालियां
AajTak
Sahitya AajTak Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 'साहित्य आजतक' कार्यक्रम के दूसरे दिन देश के बड़े शायर शामिल हुए. इस दौरान उनकी शायरी सुनकर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. कार्यक्रम का आगाज होने से अंजाम तक शायरी पसंद करने वाले लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
Sahitya AajTak 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'साहित्य आजतक' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन 'शायरी की शाम... शाम-ए-अवध' सेशन में देश के जाने-माने शायर शामिल हुए. तमाम बातें करते हुए कविताएं सुनाईं. इस सेशन में शायर वसीम बरेलवी, शीन काफ निजाम, डॉ. नवाज देवबंदी, ताहिर फराज, अकील नोमानी, फरहत एहसास, शारिक कैफी, डॉ. हरिओम, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, सैयर फरोग एहसान शामिल हुए.
कार्यक्रम की शुरुआत अमरोहा से आए शायर सैयद फरोग एहसान ने की. उन्होंने शेर पढ़ा- नाम तेरा न हम कभी लेंगे, होंठ अपने फरोग सी लेंगे. होगा मुश्किल है ये यकीन मुझे. फिर भी तेरे बगैर जी लेंगे. चेहरा तेरा ही सामने होगा, सांस हम जब भी आखिरी लेंगे. है अना का मेरी सवाल अभी, मशवरा तुमसे फिर कभी लेंगे. अपना रिश्ता है चांद सूरज से, इन चरागों से रोशनी लेंगे.
इसी के साथ उन्होंने गजल पढ़ी-
जो कहानी तुम सुनाते हो कहानी और है है मेरा राजा अलग और मेरी रानी और है
ये कलम उठाके अभी जावियों की कैद में हूं गजल तो लिख दूं मगर काफियों के कैद में हूं
मुझको उनके ये इशारे नहीं अच्छे लगते दिल पे चलते हुए आरे नहीं अच्छे लगते

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









