
RWA को मजबूत करने के लिए केजरीवाल के पास है ये प्लान, MCD चुनावों से पहले की अहम बैठक
AajTak
दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले CM केजरीवाल ने RWA के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग में केजरीवाल ने कहा कि जब तक सारे फैसले अफसरों के दफ्तर में होंगे सरकार सफल नहीं हो सकती है. साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि फंड का गलत का इस्तेमाल होता है, कागज पर काम होता है ग्राउंड पर नहीं.
दिल्ली MCD चुनावों से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने RWA के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब तक सारे फैसले अफसरों के दफ्तर में होंगे सरकार सफल नहीं हो सकती है. साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि फंड का गलत का इस्तेमाल होता है, कागज पर काम होता है ग्राउंड पर नहीं. ये समस्या जनता से पूछकर खत्म हो सकती है.
केजरीवाल ने कहा कि ये हमारी फिलोसोफी है कि जनता से पूछकर काम हों. RWA बिना किसी से पूछे अपने काम कर सकें, ऐसा सिस्टम हम लाना चाहते हैं. हमने दिल्ली को 3.5 हजार मोहल्ले में बांटा. लेकिन MCD में BJP थी इसलिए समर्थन नहीं मिला. अब RWA जनता के करीब रहते हैं, सबसे ज्यादा गाली भी खाते हैं.
RWA को मजबूत करेंगे केजरीवाल
आने वाले MCD चुनावों के मद्देनजर केजरीवाल ने कहा कि हम RWA को आर्थिक तौर पर मजबूत करेंगे. इलाके के हिसाब से पार्षद बनता है, लेकिन ऐसा हम चाहते हैं कि आप भी उस एरिया के मिनी पार्षद बनें और कुछ अमाउंट के डिसीजन आप ले सकेंगे. पेड़ कटिंग, मच्छर से निपटने के लिए छिड़काव तो मामूली काम हैं. जनता की सीधी भागीदारी का सिस्टम अगर सफलता से लागू हो गया तो देश के लिए बड़ी बात होगी. 'Whatsapp पर मैसेज करदो AAP को वोट दें'
केजरीवाल ने इस बैठक में कहा कि बेबी स्टेप लेंगे और धीरे-धीरे सुधार करेंगे. साथ ही अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा पॉवर आपको दी जाए, सरकार या निगम कम काम करें, हम चाहते हैं RWA ज्यादा काम करें. साथ ही सुरक्षा रे मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि इस बात पर विचार चल रहा है कि क्या सुरक्षा को सिविल डिफेन्स से करवाया जा सकता है. इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि व्हाट्सप्प पर सभी से कह दें कि आम आदमी पार्टी को वोट देना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










