
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में रूस के हमले जारी, देखें 27 दिन की अलग-अलग तस्वीरें!
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 27वां दिन है. मारियूपोल में सरेंडर से इनकार के बाद यूक्रेन पर रूस के हमले और तेज हो गये हैं. धमाकों के बीच तमाम शहरों में आग और धुएं के गुबार नज़र आ रहे हैं. सैटेलाइट के जरिये तबाही की तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं. वहीं, NATO के रवैये पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भड़क गए हैं. जेलेंस्की ने कहा कि NATO साफ-साफ ये बताए कि वो यूक्रेन को अपनाएगा या नहीं. जेलेंस्की ने ये भी आरोप लगाया कि नाटों के देश रूस की धमकी से डर गए हैं. इस बीच जेलेंस्की ने अपनी यूक्रेनी जनता से आखिरी दम तक वतन के लिए लड़ते रहने की अपील की है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











