
बाइडेन से लेकर पुतिन तक...NDA की जीत पर PM मोदी को राष्ट्रप्रमुखों ने दी बधाई
AajTak
लोकसभा चुनाव में NDA को जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर के बड़े नेताओं से बधाई मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी को बधाई दी.
लोकसभा चुनाव में NDA को जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर के बड़े नेताओं से बधाई मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी को बधाई दी. बाइडेन ने X पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA को उनकी जीत पर बधाई. इस ऐतिहासिक चुनाव में लगभग 65 करोड़ मतदाताओं को बधाई. बाइडेन ने आगे लिखा, जैसे-जैसे हम असीमित संभावनाओं वाले साझा भविष्य का रास्ता खोलते हैं, हमारे देशों के बीच दोस्ती बढ़ती जा रही है.
गौरतलब है कि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. उनकी पार्टी बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 240 सीटें मिली हैं, जबकि NDA को 293 सीटें मिली हैं. NDA के चुनाव जीतने के बाद 4 जून से दुनियाभर के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने उन्हें बधाई दी है.
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने किया ट्वीट दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सूक योल ने ट्वीट किया, 'भारतीय जनता के अपार समर्थन से आम चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई. यह रिजल्ट आपके बेहतर नेतृत्व में उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है. उम्मीद है कि कोरिया और भारत विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे.
जॉर्जिया मेलोनी ने दी बधाई इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने X अकाउंट पर कहा कि दोनों देश इटली और भारत को "एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने" के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे. पीएम मोदी ने भी मेलोनी की पोस्ट का जवाब दिया. मेलोनी ने पोस्ट में कहा, 'नई चुनावी जीत पर और अच्छे काम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई. मुझे विश्वास है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे देशों और लोगों की भलाई के लिए हमें जोड़ने वाले विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.'
भूटान से आया बधाई संदेश भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने कहा कि वो भारत के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने के इच्छुक हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए मेरे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए को बधाई. वो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. मैं हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को इच्छुक हूं.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दी बधाई मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने X पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए को 2024 के चुनाव में लगातार तीसरी बार सफल होने पर बधाई. उन्होंने कहा कि मैं दोनों देशों की साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









