
लोकसभा चुनाव नतीजों के रुझान को लेकर क्या कह रहा पाकिस्तान, तुर्की और कतर का मीडिया?
AajTak
भारत में आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं. नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन भी काफी अच्छी स्थिति में है. चुनाव नतीजों पर दुनियाभर के मीडिया की नजर बनी हुई है.
लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है. अब तक हुई वोटों की गिनती में विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है. एनडीए को 294 सीटों पर बढ़त है वहीं, इंडिया ब्लॉक 232 सीटों पर आगे दिख रही है. लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है और दुनियाभर की मीडिया अभी तक आए रुझानों पर खबरें प्रकाशित कर रही है. पाकिस्तान, कतर, बांग्लादेश, यूएई, सऊदी अरब जैसे देशों की मीडिया शुरुआती रुझानों पर लगातार अपडेट्स दे रही हैं.
पाकिस्तान की मीडिया ने क्या कहा?
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'डॉन' ने अपनी एक खबर को शीर्षक दिया है- 'मोदी का गठबंधन शुरुआती मतगणना में आगे लेकिन विपक्ष ने सभी अनुमानों को किया खारिज.'
अखबार ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गठबंधन मंगलवार को आम चुनाव में शुरुआती मतगणना रुझानों में बहुमत तक पहुंच गया, लेकिन टीवी चैनल दिखा रहे हैं कि यह संख्या एग्जिट पोल में की गई भारी बहुमत की भविष्यवाणी से काफी कम है.'
अखबार ने आगे लिखा कि शुरुआती मतगणना में खुद पीएम मोदी वाराणसी सीट से पहले आगे, फिर पिछड़ते और फिर बढ़त बनाते हुए दिखे.
पाकिस्तान के एक और अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से लिखा है कि मोदी का गठबंधन शुरुआती मतगणना के आंकड़ों में बढ़त बनाए हुए है लेकिन उन्हें प्रचंड जीत मिलती नजर नहीं आ रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











