
'लक्षद्वीप और गोवा घूमकर आएं...', मालदीव में इजरायली नागरिकों पर बैन के फैसले के बाद बोला इजरायल
AajTak
इजरायल और हमास युद्ध के बीच मालदीव की मुइज्जू सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था. मालदीव सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव करते हुए इजरायली पासपोर्ट पर बैन लगा दिया था. इस फैसले के बाद अब इजरायल के नागरिक मालदीव नहीं जा सकेंगे.
मालदीव की मुइज्जू सरकार ने फिलिस्तीन के समर्थन में इजरायली नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया. मालदीव में इजरायली नागरिकों के प्रवेश पर बैन लगाया गया है. इस बीच अब इजरायल ने भी जवाबी प्रतिक्रिया दी है.
इजरायल ने अपने नागरिकों को मालदीव जाने से बचने की सलाह दी है. इसके साथ ही इजरायल के जो नागरिक पहले से मालदीव में हैं, उन्हें तुरंत देश लौटने की सलाह दी गई है.
इजराली दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जैसा कि मालदीव ने अब इजरायलियों के आने पर बैन लगा दिया है. नीचे दिए गए यह कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं, जहां इजरायली पर्यटकों का हार्दिक स्वागत होता है और बेहद आदर सत्कार दिया जाते हैं. इस दौरान इजरायली दूतावास ने लक्षद्वीप के समुद्र तटों की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.
मालदीव ने क्या किया था?
इजरायल और हमास युद्ध के बीच मालदीव की मुइज्जू सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था. मालदीव सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव करते हुए इजरायली पासपोर्ट पर बैन लगा दिया था. इस फैसले के बाद अब इजरायल के नागरिक मालदीव नहीं जा सकेंगे.
सरकार ने ये फैसला गाजा पर इजरायली सेना के हमले को लेकर मालदीव के लोगों में लगातार बढ़ रहे गुस्से के मद्देनजर लिया था. मालदीव के गृहमंत्री ने एक आपात प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि आज कैबिनेट ने इजरायली नागरिकों के मालदीव में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कानून में जरूरी बदलाव किए हैं. कैबिनेट ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मंत्रियों की एक विशेष समिति गठित की है. बता दें कि हर साल 10 लाख से ज्यादा पर्यटक मालदीव का रुख करते हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








