
भारत में एग्जिट पोल के बीच इस देश के चुनाव नतीजों ने चौंकाया!
AajTak
साउथ अफ्रीका को रंगभेद से निजात दिलाने वाली नेल्सन मंडेला की पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC) इस बार चुनाव में बहुमत हासिल नहीं कर पाई है. हालांकि, सबसे ज्यादा वोट इसी पार्टी को मिले हैं लेकिन बहुमत से दूर होने की वजह से देश में पहली बार गठबंधन की सरकार बन सकती है.
नेल्सन मंडेला की पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC) 30 साल में पहली बार देश के आम चुनावों में बहुमत हासिल करने से चूक गई है. हालांकि, वोटों के प्रतिशत के मामले में एएनसी ही सबसे ऊपर है लेकिन बहुमत से पीछे रह गई है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, साउथ अफ्रीका में आम चुनावों की वोटों की गिनती करीब-करीब पूरी हो गई है. करीब 40 फीसदी वोटों के साथ नेल्सन मंडेला की एएनसी पार्टी सबसे आगे है. वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक अलायंस को करीब 21 फीसदी लोगों ने वोट किया है.
साल 2018 में एएनसी पार्टी से निकाले गए पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की पार्टी ने करीब 15 फीसदी वोट हासिल किए हैं. जैकब जुमा की पार्टी तीसरे नंबर पर रही है.
किंगमेकर बन सकते हैं जैकब जुमा
अगर साउथ अफ्रीका में गठबंधन की सरकार बनती है तो जैकब जुमा किंगमेकर भी साबित हो सकते हैं. बता दें कि साल 2018 में सेक्स स्कैंडल और भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. इसके बाद उन्हें एएनसी पार्टी से भी निकाल दिया गया था. इसके बाद जैकब जुमा ने अपनी 'एमके' पार्टी बनाई थी.
रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा ने एएनसी पार्टी को छोड़ने के बाद उसी के वोट बैंक में सेंधमारी भी की है. मंडेला की पार्टी को साउथ अफ्रीका में बहुमत नहीं मिलने की भी यही वजह बताई जा रही है.
डेमोक्रेटिक अलायंस और जैकब जुमा की पार्टी के अलावा लेफ्ट विचारधारा वाली पार्टी ईएफएफ को करीब 9 फीसदी मत हासिल हुए हैं.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.







