
'मोदी जीते तो पाकिस्तान...', चुनाव नतीजों से पहले क्या बोले पूर्व PAK राजनयिक
AajTak
एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी प्रचंड बहुमत से साथ वापसी करती दिख रही है. बीजेपी की जीत की संभावनाओं पर पाकिस्तान में भी काफी चर्चा है. पाकिस्तान के एक पूर्व राजनयिक ने कहा है कि प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सत्ता में वापसी पाकिस्तान के लिए चिंता का सबब है.
मंगलवार, 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं. इससे पहले विभिन्न एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से एक बार फिर सत्ता में आ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. लोकसभा चुनाव और एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर पाकिस्तान में भी काफी चर्चा है. पूर्व पाकिस्तान विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर पीएम मोदी इस बार प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनते हैं और एनडीए गठबंधन को संसद की दो तिहाई सीटें मिलती हैं तो भाजपा को संविधान में संशोधन की ताकत मिल जाएगी. उनका कहना है कि यह ताकत मिलते ही भाजपा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में जुट जाएगी.
किसी भी पार्टी को लोकसभा में बहुमत के लिए 543 सीटों में से 272 सीटें हासिल करनी होती है. इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, अनुमान है कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन को 361-401 तक सीटें मिलेंगी. अन्य कई एग्जिट पोल में भी बीजेपी को 350 के पार सीटें मिलती नजर आ रही हैं.
क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव?
चुनाव नतीजों के अनुमानों को लेकर पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव एजाज चौधरी ने जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा अपने चुनावी अभियान में जो कहती है, सत्ता में आने के बाद उसे पूरा करती है.
एजाज चौधरी ने कहा, 'अभी तक हमने जो देखा है...मोदी साहब ने जो चुनावी अभियान में कहा, उसको अपनी प्राथमिकता बनाकर उस पर अमल किया है. 2019 के चुनाव में उन्होंने अनुच्छेद 370 का जिक्र किया था और सत्ता में आने के तुरंत बाद उस पर अमल किया. मुझे लगता है कि इस बार उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है. इसके लिए बहुत से काम उन्होंने पहले ही शुरू कर दिए हैं.'
एजाज चौधरी ने आगे कहा, 'वैसे तो पाकिस्तान में किसी को ऐतराज नहीं होगा इससे...अगर वहां हिंदू बहुसंख्यक हैं तो बनाएं हिंदू राष्ट्र...हमें क्या फर्क पड़ता है. लेकिन वो पहले ही मुसलमानों और दूसरे धर्म के लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे थे, हिंदू राष्ट्र के बाद और परेशानी खड़ी करेंगे.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







