
मीडिया टायकून रूपर्ट मर्डोक ने पांचवीं बार की शादी, 67 साल की एलेना ज़ुकोवा से रचाया ब्याह
AajTak
जुकोवा रिटायर्ड बायोलॉजिस्ट (जीवविज्ञानी) हैं. अप्रैल 2023 में पूर्व पुलिस अधिकारी एन लेस्ली स्मिथ के साथ उनकी सगाई अचानक टूटने के तुरंत बाद मर्डोक के ज़ुकोवा के साथ डेटिंग की अफवाह थी. ज़ुकोवा रूस से संयुक्त राज्य अमेरिका से आकर बसी हैं.
मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक ने 93 साल की उम्र में कैलिफोर्निया में अपने फार्महाउस पर अपनी 67 वर्षीय प्रेमिका से शादी कर ली. यह उनकी पांचवीं शादी है. समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मर्डोक ने एलेना ज़ुकोवा से शादी की.
जुकोवा रिटायर्ड बायोलॉजिस्ट (जीवविज्ञानी) हैं. अप्रैल 2023 में पूर्व पुलिस अधिकारी एन लेस्ली स्मिथ के साथ उनकी सगाई अचानक टूटने के तुरंत बाद मर्डोक के ज़ुकोवा के साथ डेटिंग की अफवाह थी. ज़ुकोवा रूस से संयुक्त राज्य अमेरिका से आकर बसी हैं.
मर्डोक के पहले से छह बच्चे हैं. उनकी पहली शादी एक ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर से हुई थी, जिनसे उन्होंने 1960 के दशक के अंत में तलाक ले लिया था.वह अपनी दूसरी पत्नी, अन्ना तोरोव (एक अखबार की रिपोर्टर) से 1999 में तलाक लेने से पहले 30 से अधिक सालों तक एक साथ थे.
इसके बाद वेंडी डेंग से उनकी तीसरी शादी 2013 में समाप्त हो गई थी. उनकी चौथी शादी मॉडल जेरी हॉल से हुई थी. फोर्ब्स के अनुसार, मर्डोक के जिनके मीडिया साम्राज्य में द वॉल स्ट्रीट जर्नल, फॉक्स न्यूज़ और अन्य प्रभावशाली आउटलेट शामिल हैं, की कीमत 20 बिलियन डॉलर से अधिक है. मर्डोक ने पिछले नवंबर में अपने वैश्विक मीडिया साम्राज्य का नियंत्रण अपने बेटे लैचलन को सौंप दिया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









