
हूती विद्रोदियों ने लाल सागर और हिंद महासागर में अमेरिकी जहाजों को बनाया निशाना
AajTak
हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने लाल सागर और हिंद महासागर में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत, एक युद्धपोत समेत और तीन जहाजों को निशाना बनाया. ईरान समर्थित ग्रुप के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है.
ईरानी समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने लाल सागर और हिंद महासागर में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत, एक युद्धपोत समेत और तीन जहाजों को निशाना बनाकर छह ऑपरेशन चलाए. ईरान समर्थित ग्रुप के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है.
याह्या ने कहा कि हमारे ग्रुप ने लाल सागर के उत्तर में अमेरिकी विमानवाहक पोत आइजनहावर को कई मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान ये हमारा दूसरा हमला था.
हूती विद्रोहियों के ड्रोन और मिसाइल हमलों का मकसद बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य और अदन की खाड़ी है. इसके कारण नवंबर से ही मालवाहक जहाजों को दक्षिण अफ्रीका के आसपास लंबी और अधिक महंगी यात्राएं करनी पड़ रही हैं.
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अन्य अभियानों में लाल सागर में एक अमेरिकी युद्धपोत और ABLIANI जहाज को निशाना बनाया गया है. साथ ही MAINA जहाज को भी निशाना बनाया गया है. इस जहाज पर लाल सागर और अरब सागर में दो बार निशाना बनाया गया है. इसके साथ ही हिंद महासागर में अलोराईक जहाज को भी हमला किया है. हूती मिलिशिया ने कहा कि वह गाजा में इजरायल से लड़ रहे फिलिस्तीनियों के समर्थन में लाल सागर और अरब सागर में मालवाहक जहाजों पर हमला कर रहा है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








