
'नफरत फैलाने वालों को...', लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही पाकिस्तानी नेता के मन में फूटे लड्डू
AajTak
लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और वोटों की गिनती जारी है जिस पर पाकिस्तान ने भी पैनी नजर रखी हुई है. शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है लेकिन इंडिया ब्लॉक भी कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है. चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों को लेकर पाकिस्तान के नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं.
लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती आज हो रही है और देश की 543 सीटों पर रुझान आने लगे हैं. अब तक हुई वोटों की गिनती के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने पूर्ण बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है और उसे 296 से अधिक सीटों पर बढ़त मिल गई है. वहीं, कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के गठबंधन 'इंडिया' ब्लॉक का प्रदर्शन भी काफी शानदार दिख रहा है. इंडिया गठबंधन 227 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. शुरुआती रुझानों पर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आने लगी है.
पाकिस्तान की पिछली इमरान खान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी वोटों की गिनती पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और वो इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर काफी खुश दिख रहे हैं. आधिकारिक नतीजों से पहले ही वो बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं.
फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि भारत के मतदाताओं पर उन्हें हमेशा से भरोसा था कि वो नफरत फैलाने वालों और अतिवादियों को नकार देंगे.
फवाद चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत के मतदाताओं पर हमेशा से विश्वास रहा है कि वे अतिवादियों और नफरत फैलाने वालों को खारिज कर देंगे और यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मोदी और राजनाथ भी मुश्किल से लोकसभा में पहुंच पा रहे हैं... राहुल गांधी दोनों सीटें जीत रहे हैं...'
क्या है पीएम मोदी और राजनाथ सिंह की सीट का अपडेट
बता दें कि पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. शुरुआती राउंड में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस के अजय राय से 6 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ते दिखे. हालांकि, जल्द ही वो कांग्रेस प्रत्याशी से आगे निकल गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







