
पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने की थी ईसाई शख्स की पिटाई, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
AajTak
कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक उग्र भीड़ ने लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर पंजाब के सरगोधा जिले में मुजाहिद कॉलोनी में ईसाई समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया था, जिसमें दो ईसाई और 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में पिछले सप्ताह हिंसक भीड़ ने एक बुजुर्ग ईसाई व्यक्ति की पिटाई कर दी थी. जिसकी वजह से वो शख्स घायल हो गया था. पुलिस ने सोमवार को बताया कि उस शख्स मौत हो गई है.
ये घटना पिछले महीने यानी 25 मई को हुई थी. पीटीआई के मुताबिक, जब कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक उग्र भीड़ ने लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर पंजाब के सरगोधा जिले में मुजाहिद कॉलोनी में ईसाई समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया था, जिसमें दो ईसाई और 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.
उग्र भीड़ ने ईसाइयों के घरों और संपत्तियों को जला दिया था और वहां जमकर लूटपाट की थी. पुलिस के अनुसार, भीड़ ने नजीर मसीह उर्फ लजार मसीह नामक एक बुजुर्ग ईसाई के घर और जूता कारखाने को घेर लिया था और उन पर कुरान के अपमान का आरोप लगाया था. उग्र भीड़ ने जूता कारखाने, कुछ दुकानों और कुछ घरों में आग भी लगा दी थी.
इस संबंध में दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है, 'उन्होंने मसीह को भी बेरहमी से जला दिया, लेकिन समय पर भारी पुलिस बल के पहुंचने से मसीह और ईसाई समुदाय के 10 अन्य सदस्यों को बचा लिया गया.' एफआईआर में कहा गया है कि जूता फैक्ट्री के बाहर पवित्र कुरान के कुछ पन्ने पाए गए थे, जिससे स्थानीय लोग भड़क गए थे.
पुलिस ने बताया कि सरगोधा के संयुक्त सैन्य अस्पताल (CMH) में इलाज करा रहे मसीह की रविवार को मौत हो गई. उनके भतीजे इरफान गिल मसीह ने भी मौत की पुष्टि कर दी थी. हालांकि मृतक के परिवार ने अपवित्रीकरण के दावों से इनकार किया, लेकिन उन्होंने कहा कि भीड़ उसे मारना चाहती थी. एफआईआर में कहा गया है कि जब पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया तो उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया.
भीड़ के हमले में पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस ने ईसाइयों, उनकी संपत्तियों और पुलिस कर्मियों पर हमला करने में कथित रूप से शामिल कुल 140 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आतंकवाद और अन्य आरोपों के तहत 450 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










