
Rule Change: आधार, क्रेडिट कार्ड से LPG तक... कल से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा असर!
AajTak
1 सितंबर यानी कल से आधार कार्ड (Aadhaar Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card), एलपीजी सिलेंडर और FDs से जुड़े कुल 7 नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे.
हर महीने की तरह ही सितंबर माह में भी कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिससे आपकी जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है. इसमें आधार कार्ड (Aadhaar Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card), एलपीजी सिलेंडर और FDs के नियम शामिल हैं. यह बदलाव आपके मंथली खर्च को प्रभावित कर सकते हैं. इसके अलावा, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का भी तोहफा दे सकती है. आइए जानते हैं अगले महीने से क्या-क्या बदलने वाला है?
1- LPG सिलेंडर के दाम में होगा बदलाव हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव देखा जाता है. कमर्शियल गैस सिलेंडर से लेकर रसोई गैस के दाम में बदलाव होता है. कई बार तेल कंपनियां दाम में इजाफा करती हैं तो कई बार कटौती करती हैं. ऐसे में इस बार भी एलपीजी के दाम में बदलाव हो सकता है. पिछले महीने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये बढ़े थे, जबकि जुलाई में इसके दाम में 30 रुपये की कमी आई थी.
2- फर्जी कॉल से जुड़ा नियम कल से फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लग सकता है, क्योंकि ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे फर्जी कॉल और फर्जी मैसेज पर लगाम कसें. इसके लिए ट्राई ने एक सख्त गाइडलाइन जारी की है. ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल से कहा है कि 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें.
3- ATF और CNG-PNG के रेट LPG Cylinder के साथ ही हर महीने ऑयल मार्केट कंपनियों की तरफ से हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम में भी बदलाव किया जाता है.
4- क्रेडिट कार्ड के नियम में होगा बदलाव HDFC Bank ने यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय कर दिया है, यह नियम 1 सितंबर यानी कल से लागू होगा. इसके तहत कस्टमर्स इन ट्रांजेक्शन्स पर हर महीने सिर्फ 2,000 पॉइंट्स तक ही पा सकते हैं. थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर HDFC बैंक कोई रिवॉर्ड नहीं देगा.
सितंबर 2024 से IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड पर देय न्यूनतम राशि को कम कर देगा. पेमेंट की तारीख भी 18 से घटाकर 15 दिन कर दिया जाएगा. इसके अलावा, 1 सितंबर 2024 से UPI और बाकी प्लेटफार्म पर पेमेंट के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बाकी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के समान ही रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












