
'RSS-BJP के सर्वे में कांग्रेस जीती, इसलिए गई रुपाणी की कुर्सी', हार्दिक पटेल का दावा
AajTak
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद से विजय रुपाणी का इस्तीफा गुजरात की जनता को गुमराह करने के लिए लिया गया फैसला है.
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पद से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे समय में जब 15 महीने बाद ही सूबे में विधानसभा चुनाव होने हैं, अचानक विजय रुपाणी के इस्तीफे को लेकर गुजरात का सियासी पारा चढ़ने लगा है. विजय रुपाणी के इस्तीफे को लेकर विपक्षी कांग्रेस आक्रामक हो गई है. गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है. मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा गुजरात की जनता को गुमराह करने के लिए लिया गया फ़ैसला हैं। लेकिन असली परिवर्तन अगले वर्ष चुनावों के बाद आएगा, जब जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगी। pic.twitter.com/LdostxyqeE मुख्यमंत्री रूपानी को बदलने का प्रमुख कारण!! अगस्त में आरएसएस और भाजपा का गुप्त सर्वे चौंकाने वाला था। कांग्रेस को 43% वोट और 96-100 सीट, भाजपा को 38% वोट और 80-84 सीट, आप को 3% वोट और 0 सीट, मीम को 1% वोट और 0 सीट और सभी निर्दलीय को 15% वोट और 4 सीट मिल रही थी। भाजपा ने सिर्फ़ मुख्यमंत्री बदला है लेकिन गुजरात के साढ़े छह करोड़ लोगों ने सरकार बदलने का मूड बनाया हैं। pic.twitter.com/YrkAnlwj3H
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










