
'RSS भाजपा के काम में दखल नहीं देता', आज तक से बोले नितिन गडकरी
AajTak
नितिन गडकरी ने कहा कि नागपुर के लिए मुझे सबने मना किया था कि मैं यहां से चुनाव न लडूं. लेकिन मुझे डर नहीं लगता है और मैं चुनौती स्वीकार करता हूं. मैं पांच लाख के अंतर से जीतूंगा. गडकरी ने कहा कि मैंने नागपुर के लिए बहुत काम किया है, इसलिए लोग मुझे चुनेंगे. गडकरी ने शिक्षा और स्वस्थ के क्षेत्र में भी किए गए काम का जिक्र किया.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव से पहले आजतक के साथ विशेष बातचीत की. उन्होंने अपनी जीत के प्रति आत्मविश्वास और अपने काम के प्रति समर्पण पर अपनी राय जाहिर की. उन्होंने नागपुर में अपने किए गए कामों की चर्चा की और बताया कि कैसे उन्होंने विभिन्न समुदायों के साथ काम किया है. गडकरी ने कहा कि RSS कभी भी भाजपा के किसी काम में दखल नहीं देता है. संघ कभी भी राजनीति में दखल नहीं देता. RSS कभी नहीं कहता कि हम क्या करें, क्या न करें.
'मुझे नागपुर से चुनाव लड़ने से मना किया गया' नितिन गडकरी ने कहा कि नागपुर के लिए मुझे सबने मना किया था कि मैं यहां से चुनाव न लडूं. लेकिन मुझे डर नहीं लगता है और मैं चुनौती स्वीकार करता हूं. मैं पांच लाख के अंतर से जीतूंगा. गडकरी ने कहा कि मैंने नागपुर के लिए बहुत काम किया है, इसलिए लोग मुझे चुनेंगे. गडकरी ने शिक्षा और स्वस्थ के क्षेत्र में भी किए गए काम का जिक्र किया.
'चुनाव में पोस्टर बैनर लगवाने की जरूरत नहीं' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने 45 हजार लोगों के हार्ट का ऑपरेशन कराया. मैंने 350 लोगों के पैर लगवाए. उन्होंने कहा कि मैंने जात-पात से ऊपर उठकर सबके लिए काम किया है. नितिन गडकरी ने कहा कि मैंने जनता के लिए इतना काम किया है कि मेरा नाम और काम लोगों को पता है. इसलिए मुझे चुनाव में पोस्टर बैनर लगवाने की जरूरत नहीं है.
'1 लाख युवाओं को दूंगा रोजगार' नितिन गडकरी ने कहा कि मैंने 25 हजार लोगों को चश्मे दिए. मैंने लोगों की आंखे बनवाईं. रोजगार पर उन्होंने कहा कि मैं नागपुर में निवेश लाने के लिए कोशिश कर रहा हूं. अगले पांच साल में मैं 1 लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए काम कर रहा हूं. चुनाव में रैली करने पर उन्होंने कहा, रैली की जरूरत इसलिए पड़ रही है ताकि मैं लोगों से मिल सकूं. मुझे लोगों का बहुत प्यार मिलता है.
'भाजपा इस बार 370 सीटें जीतेगी' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा इस बार 370 सीटें जीतेगी. माहौल देख कर ऐसा लग रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में पिछले चुनाव की तरह जीत दर्ज करेगी. केजरीवाल पर गडकरी ने कहा कि जब कोई केस बनता है तो कार्रवाई होती है. इसमें चुनाव के समय को लेकर कोई कमेंट करना ठीक नहीं रहेगा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही जुड़ा है, इसे जोड़ने की जरूरत नहीं है. कांग्रेस ने भारत को तोड़ा है.
'मैं लोगों की सेवा के लिए काम करता हूं' गडकरी ने कहा कि 2024 के अंत तक भारत की सड़कें अमेरिका के बराबर होंगी. मैंने कभी राजनीति नहीं की. मैं लोगों की सेवा के लिए काम करता हूं. मैं लोगों को दवाई देता हूं. मैं लोगों के फायदे के लिए काम करता हूं. दक्षिण भारत पर उन्होंने कहा कि दक्षिण में भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे. परिवारवाद पर उन्होंने कहा कि पिता और माता द्वारा टिकट मांगना गलत है. बेटे बेटी का सियासत में आना गलत नहीं है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










