
RSS प्रमुख मोहन भागवत 10 दिन के झारखंड प्रवास पर रहेंगे, कई मुद्दों पर होगा मंथन
AajTak
सर संघचालक मोहन भागवत 12 से 14 जुलाई तक अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारकों की बैठक में हिस्सा लेंगे. मई-जून में हुए संघ के प्रशिक्षण वर्गों की 2 महीनों की शृंखला के बाद देशभर के सभी प्रांत प्रचारक इस बैठक में मौजूद रहेंगे.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत 10 दिन तक झारखंड के प्रवास पर हैं. मोहन भागवत मंगलवार (9 जुलाई) को ही रांची पहुंच गए थे. जानकारी के मुताबिक संघ 10 दिन तक झारखंड में मंथन करेगा. इस दौरान शताब्दी वर्ष को लेकर चर्चा होगी, जो कि अगले साल यानी 2025 में मनाया जाना है.
सर संघचालक मोहन भागवत 12 से 14 जुलाई तक अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारकों की बैठक में हिस्सा लेंगे. मई-जून में हुए संघ के प्रशिक्षण वर्गों की 2 महीनों की शृंखला के बाद देशभर के सभी प्रांत प्रचारक इस बैठक में मौजूद रहेंगे.
संघ की संगठन योजना में कुल 46 प्रांत बनाए गए हैं. बैठक में संघ के प्रशिक्षण वर्ग के वृत्तांत और समीक्षा, आगामी वर्ष की योजना का क्रियान्वयन, सरसंघचालक के वर्ष 2024-25 की प्रवास योजना जैसे विषयों पर चर्चा होगी. साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) को लेकर बैठक में विचार विमर्श होगा.
RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि सर संघचालक मोहन भागवत प्रचारकों की बैठक को संबोधित भी करेंगे, लेकिन वो भाषण संघ के प्रांत प्रचारकों के लिए ही होगा. साथ ही झारखंड में जो प्रासंगिक विषय हैं और जो प्रचारक चर्चा करेंगे. उस पर भी बात होगी.
क्या आदिवासियों की मांग के मुताबिक उन्हें सरना कोड यानी अलग धार्मिक पहचान मिलनी चाहिए. इस पर आंबेकर ने कहा कि हर फीडबैक जो दिया जाएगा, उस पर बात होगी. धर्मांतरण पर चर्चा के सवाल पर सुनील आंबेकर ने कहा कि प्रासंगिक विषयों पर संघ की नजर रहती है और चर्चा भी होती है. इतना ही नहीं, समस्या के समाधान पर भी बात होती है.
उन्होंने कहा कि संघ देश के हर मंडल में शाखा को पहुंचाना चाहता है. शताब्दी वर्ष के पहले शाखा की संख्या 1 लाख तक ले जाने का लक्ष्य है, ताकि शाखा हर आम आदमी तक पहुंचे. आंबेकर ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना बड़ा लक्ष्य है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










