
RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- अब मरम्मत से क्या फायदा?
AajTak
संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. अब जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बयान जारी कर कहा है कि मोहन भागवत की छवि पर लगे दाग को खत्म करने के लिए माफी काफी नहीं है.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत के बयान पर अब जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कमेंट आया है. उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहन भागवत की छवि पर लगे दाग को खत्म करने के लिए माफी काफी नहीं है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्होंने (मोहन भागवत) देर से अपार ज्ञान प्राप्त किया है. उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने क्या रिसर्च की. अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्होंने गीता में पढ़ा है कि भगवान कृष्ण ने खुद कहा है कि उन्होंने चार वर्णों की रचना की है.
संघ प्रमुख के बयान पर निशाना साधते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य ने सवाल किया कि मोहन भागवत कह रहे हैं कि भगवान ने उन्हें नहीं बनाया है. उन्हें पंडितों ने बनाया है. मोहन भागवत कहते हैं कि पंडित का मतलब 'विद्वान' है न कि ब्राह्मण. तो फिर अगर विद्वानों ने कुछ कहा है कि तो उनकी अवहेलना क्यों की जा रही है.
जब उनसे पूछा गया कि भागवत से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की जा रही है. इस पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इससे कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि उनकी पहले ही काफी आलोचना हो चुकी है.
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने जातिवाद को लेकर बड़ा बयान दिया था. भागवत ने कहा था कि हमारे समाज के बंटवारे का ही फायदा दूसरों ने उठाया. इसी का फायदा उठाकर हमारे देश में आक्रमण हुए और बाहर से आये लोगों ने फायदा उठाया. हिन्दू समाज देश में नष्ट होने का भय दिख रहा है क्या? यह बात आपको कोई ब्राह्मण नहीं बता सकता, आपको समझना होगा. हमारे आजीविका का मतलब समाज के प्रति भी जिम्मेदारी होती है. जब हर काम समाज के लिए है तो कोई ऊंचा, कोई नीचा, या कोई अलग कैसे हो गया?
उन्होंने कहा था भगवान ने हमेशा बोला है कि मेरे लिए सभी एक हैं. उनमें कोई जाति, वर्ण नहीं है. लेकिन पंडितों ने श्रेणी बनाई, वो गलत था. देश में विवेक, चेतना सभी एक है. उसमें कोई अंतर नहीं. बस मत अलग-अलग हैं. धर्म को हमने बदलने की कोशिश नहीं की. बदलता तो धर्म छोड़ दो. ऐसा बाबा साहेब अम्बेडकर ने कहा. परिस्थिति को कैसे बदलों, यह बताया है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








