
RSS के मंच पर मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, श्याम बेनेगल-जाकिर हुसैन को भी किया गया याद
AajTak
यह आरएसएस की पांचवीं बैठक थी, जिसमें हिंदू प्रतिनिधियों, चिन्मय समूह जैसे इस्कॉन प्रमुखों ने मुलाकात की और तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई और भारत को मजबूत बनाने पर बात हुई.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह-सरकार्यवाह सीआर मुकंदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तबलावादक ज़ाकिर हुसैन, गायक श्याम बेनेगल, बिबेक देवरॉय, देवेंद्र प्रधान और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा सहित कई महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई. पिछले दिनों इन शख्सियतों का निधन हुआ है. यह आरएसएस की पांचवीं बैठक थी, जिसमें हिंदू प्रतिनिधियों, चिन्मय समूह जैसे इस्कॉन प्रमुखों ने मुलाकात की और तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई और भारत को मजबूत बनाने पर बात हुई.
सीआर मुकंदा ने कहा कि मणिपुर में भी हमने काम किया, मणिपुर की स्थिति ठीक नहीं थी, सरकार की तरफ से तो वहां काम किया गया, लेकिन आरएसएस की तरफ से भी वहां शांति के लिए कोशिशें की गईं, 20 महीने से जो घाव है, उसे भरने में अभी बहुत वक्त लगेगा.
'स्थानीय भाषा में रुपए का...'
परिसीमन पर बात करते हुए सीआर मुकंदा ने कहा, "जब परिसीमन की बात आती है, तो केंद्र, गृह मंत्री ने संसद में भी अनुपात के आधार पर कहा है. अगर दक्षिणी राज्यों के पास संसद में सीटों की संख्या नहीं है, तो जब इसका विस्तार होगा, तो वही अनुपात रखा जाएगा. वे ज्यादातर राजनीति से प्रेरित हैं."
उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय भाषा में रुपये का प्रतीक, भाषा के बारे में सामाजिक नेताओं द्वारा संबोधित किया जा सकता है, राजनीतिक दलों द्वारा नहीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










