
Royal Enfield की इस सस्ती बाइक ने मचाई धूम! बिक गई 1 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल
AajTak
Royal Enfield Hunter 350 कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती और हल्की बाइक है. इस बाइक का कुल वजन 181 किलोग्राम है. हंटर 350 जे-प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर क्लासिक 350 और मेट्योर 350 का भी निर्माण किया गया है.
Royal Enfield Hunter 350: देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने तकरीबन 6 महीने पहले ही घरेलू बाजार में अपनी सबसे किफायती बाइक Hunter 350 को लॉन्च किया था. बाजार में आते ही इस बाइक ने शानदार प्रदर्शन किया और ग्राहकों से इसे जोरदार प्रतिक्रिया मिली. कंपनी का दावा है कि, महज 6 महीने के भीतर ही इस बाइक के 1 लाख यूनिट्स की बिक्री कर ली गई है. इस बाइक की सबसे ख़ास बात इसका पावरफुल इंजन और किफायती कीमत है, कंपनी ने इसे महज 1.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था.
हंटर 350 जे-प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर क्लासिक 350 और मेट्योर 350 का भी निर्माण किया गया है. इस रोडस्टर बाइक में कंपनी ने टियरड्रॉप-शेप फ्यूल टैंक और सर्कूलर हेडलैंप दिया है. इसके अलावा राउंड शेप इंस्ट्रमेंट कंसोल और स्टायलिश अलॉय व्हील के साथ आने वाली इस बाइक में शॉर्ट एग्जॉस्ट (Silencer) दिया गया है. युवाओं को ये बाइक बेहद पसंद आती है, ख़ास कर कॉलेज जाने वाले युवा.
कंपनी ने इस बाइक को यंगस्टर्स को ही ध्यान में रखकर तैयार किया है. इस बाइक में 349cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो कि 20.2 BHP की दमदार पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. ये वही इंजन है जो कि रॉयल एनफील्ड की अन्य 350 सीसी बाइक्स में देखने को मिलता है.
Hunter 350 के वेरिएंट्स और कीमत:
Royal Enfield Hunter 350 डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और सिंगल चैनल एबीएस दोनों वेरिएंट में आती है. आपको इस बाइक में डुअल शॉक एब्जॉर्बर के साथ टेलिस्कोपिक फोर्क मिलता है. इसके स्पोर्टीनेस में 17-इंच के स्पोक या अलॉय व्हील्स शामिल हैं जो आपके द्वारा चुने गए वेरिएंट के आधार पर ट्यूबलेस या ट्यूब टायर्स के साथ आते हैं. ब्रेकिंग के लिए, हंटर 350 में फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 270mm यूनिट का उपयोग किया गया है. इस बाइक का कुल वजन 181 किलोग्राम है, और यह भारत में सबसे हल्की रॉयल एनफील्ड बाइक भी है.
ग्लोबल मार्केट में भी हंटर का जलवा:

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









