
Rohit Sharma Ind Vs Eng Test: भारत को बड़ा झटका, रोहित शर्मा एजबेस्टन टेस्ट से बाहर हुए, बुमराह करेंगे कप्तानी
AajTak
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से बर्मिंघम में टेस्ट मैच खेला जाएगा. कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित होने के कारण मैच नहीं खेल सकेंगे...
IND vs ENG Test: इंग्लैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. कोरोना पॉजिटिव पाए गए कप्तान रोहित शर्मा एजबेस्टन टेस्ट से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह टीम इंडिया की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करते नजर आएंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रोहित शर्मा दूसरी बार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसे में उनका एजबेस्टन टेस्ट में खेलना नामुमिकन है इसलिए जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया है.
Rohit Sharma ruled out of 5th Test against England after testing positive for COVID-19 for second time, Jasprit Bumrah to lead
इंडिया और इंग्लैंड के बीच पिछले साल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. तब कोरोना मामलों के चलते पांचवां टेस्ट नहीं हो सका था, जो अब खेला जाएगा. फिलहाल, सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बना रखी है.
एक जुलाई से खेला जाएगा टेस्ट मैच
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच यह पांचवां टेस्ट मैच एक जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा. इसके बाद यदि रोहित शर्मा वापसी करते हैं, तो उनकी कप्तानी में ही तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. टेस्ट मैच के लिए भारतीय स्क्वॉड घोषित कर दी गई है. जबकि वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंडियन स्क्वॉड घोषित करना बाकी है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












