
Rohit Sharma, IND vs ENG T20: पहले कोरोना को हराया, फिर रोहित शर्मा ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने
AajTak
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड ही तोड़ा है...
Rohit Sharma, IND vs ENG T20 Match: इंग्लैंड दौरे पर कोरोना के मात देने के बाद अब रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 मैच में शानदार जीत दिलाई है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला साउथैम्पटन में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 50 रनों से शानदार जीत दर्ज की.
इस जीत के साथ ही कप्तान रोहित ने इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, रोहित शर्मा लगातार 13 इंटरनेशनल टी20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. ऐसे में यह जाहिर है कि रोहित के अलावा अब तक लगातार 13 जीत किसी कप्तान को नसीब नहीं हुई.
🚨 Milestone Alert 🚨 First captain to win 1⃣3⃣ successive T20Is - Congratulations, @ImRo45. 👏 👏#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/izEGfIfFTn
विजयरथ पर सवार रोहित ने इन टीमों को मात दी
अपने इस विजयरथ पर सवार रोहित शर्मा ने इस दौरान बांग्लादेश (2 मैच), न्यूजीलैंड (4 मैच), वेस्टइंडीज (3 मैच), श्रीलंका (3 मैच) और अब इंग्लैंड को हराया है. इसमें रोहित ने लगातार तीन सीरीज में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया है.
लगातार 13 जीत में इन टीमों को हराया

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












