
Rohit Sharma-Dinesh Karthik: बीच मैदान में रोहित कार्तिक ने दिनेश कार्तिक को किया 'KISS', पहले पकड़ ली थी गर्दन
AajTak
हैदराबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज़ का आखिरी मैच खेला गया. यहां कप्तान रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के बीच एक बार फिर मस्ती मज़ाक देखने को मिला, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में रविवार को तीसरा टी-20 मैच खेला गया. टीम इंडिया ने यहां पर पहले फील्डिंग की और शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया को झटके देने शुरू कर दिए. मैदान पर जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी, तब एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की गज़ब की बॉन्डिंग देखने को मिली. दिनेश कार्तिक ने जब अक्षर पटेल की थ्रो पर गजब का रनआउट किया, उस वक्त कप्तान रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक के हेलमेट को चूम लिया और मस्ती करते हुए नज़र आए. दोनों की यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई.
Bond of Rohit Sharma and Dinesh Karthik. Rohit Sharma what a character. First T20I. Third T20I. pic.twitter.com/50ynTPTT2Y
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस टी-20 सीरीज़ में रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के बीच गजब का ब्रोमांस देखने को मिला है. पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक की गर्दन पकड़ ली थी, जिसपर काफी मीम्स बने थे और वीडियो भी काफी वायरल हुआ था.
Confidence like this @DineshKarthik ❤️❤️❤️ #RohitSharma𓃵 @imVkohli @BCCI @DisneyPlusHS @ICC pic.twitter.com/498l9CyErt

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











