
Rohit Sharma and Ritika Sajdeh Wedding Anniversary: एनिवर्सरी पर रितिका ने शेयर की Photos, Rohit के लिए कही ये बात
AajTak
हिटमैन रोहित शर्मा एवं उनकी वाइफ रितिका सजदेह आज शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं. टी20 के बाद वनडे टीम की भी कप्तानी सौंप दी थी, जिसके चलते रोहित के लिए यह एनिवर्सरी और भी खास बन गया है.
हिटमैन रोहित शर्मा एवं उनकी वाइफ रितिका सजदेह आज शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं. टी20 के बाद वनडे टीम की भी कप्तानी सौंप दी थी, जिसके चलते रोहित के लिए यह एनिवर्सरी और भी खास बन गया है. इस खास मौके पर रोहित को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं. रीतिका सजदेह ने भी अपने लाइफ पार्टनर के नाम इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने संदेह लिखा है.
रितिका सजदेह ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी बेबी. जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी है लेकिन आप उंचाई को और ऊंचा एवं मुश्किल दौर को सहने योग्य बनाते हैं. एक साथ एक्सप्लोर के लिए दुनिया में काफी कुछ है, बचाने के लिए बहुत सारे जानवर और बनाने के लिए जीवन भर की यादें.' इसके साथ ही रितिका ने कुछ फैमिली फोटो भी शेयर की हैं.
रोहित और रीतिका 13 दिसंबर, 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे. मुंबई के 'ताज लैंड्स' होटल में एक भव्य समारोह में शादी की रस्में अदा की गई. बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की नामी-गिरामी हस्तियों ने इसमें भाग लिया था. शादी से दो दिन पहले मुंबई इंडियंस के ऑनर्स अंबानी परिवार ने इस कपल के लिए ग्रैंड पार्टी भी दी थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












