
Rohit Sharma and Rahul Dravid: 'रोहित शर्मा अभी टेस्ट मैच से बाहर नहीं, हम...' कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
AajTak
इंडिया-इंग्लैंड के बीच पिछले साल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. तब कोरोना के चलते पांचवां टेस्ट नहीं हो सका था, जो अब एक जुलाई से खेला जाएगा.
Rohit Sharma and Rahul Dravid: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में कोरोना पॉजिटिव आए हैं. वह टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं और उन्हें एक जुलाई से टेस्ट मैच भी खेलना है. हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि रोहित शर्मा कोरोना संक्रमण के कारण टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया था कि रोहित की जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपी गई है. मगर इसके थोड़ी देर बाद ही टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने एक बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा अभी पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं.
रोहित की जगह कौन होगा कप्तान?
द्रविड़ ने कहा, 'रोहित शर्मा को लेकर अपडेट यह है कि मेडिकल टीम उन पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं. वह अभी तक टीम से बाहर नहीं हुए हैं. जाहिर सी बात है कि कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही वह टेस्ट खेल पाएंगे. अभी हमारे पास 36 घंटों का समय है. उनका आज एक टेस्ट हुआ और कल भी हो सकता है. इसके बाद ही टीम मैनेजमेंट कुछ फैसला लेगा. हम अभी नजर बनाए हुए हैं.'
द्रविड़ के बयान से साफ है कि मैनेजमेंट आखिरी मौके तक रोहित के फिट होने का इंतजार कर रहा है. वहीं, रोहित की जगह कप्तानी किसे मिलेगी? इसके जवाब में द्रविड़ ने कहा, 'इसका जवाब मेरी तरफ से देना सही नहीं रहेगा. आपको आधिकारिक घोषणा का ही इंतजार करना चाहिए'
मयंक अग्रवाल टीम में शामिल

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












