
Rohit Sharma: मेलबर्न टेस्ट के बाद संन्यास लेना चाहते थे रोहित शर्मा! इस वजह से बदला मन, फैसले से गौतम गंभीर हुए नाराज
AajTak
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया था. हालांकि उनके बाहर रहने के बावजूद भारत ने सिडनी टेस्ट को भी गंवा दिया था. अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित मेलबर्न टेस्ट के बाद रिटायरमेंट लेना चाहते थे.
भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के चलते टीम इंडिया ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) गंवा दी थी. साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई थी. अब WTC फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला 11-15 जून के दौरान क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाएगा.
रोहित संन्यास लेना चाहते थे, फिर इस वजह से लिया यू-टर्न
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वो पांच पारियों में 6.20 की औसत से सिर्फ 31 रन बना सके थे. खराब फॉर्म के चलते कप्तान रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया था. उनकी अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी. हालांकि उनके बाहर रहने के बावजूद भारत ने सिडनी टेस्ट को भी गंवा दिया था.
अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा मेलबर्न टेस्ट के बाद रिटायरमेंट लेना चाहते थे, लेकिन शुभचिंतकों ने उन्हें मनाया. जिसके बाद रोहित ने संन्यास लेने का फैसला टाल दिया. एक सूत्र ने TOI से कहा, 'रोहित ने एमसीजी टेस्ट के बाद संन्यास लेने का मन बना लिया था. अगर शुभचिंतकों ने उन्हें ऐसा करने से रोका नहीं होता, तो हम ऑस्ट्रेलिया में एक और भारतीय खिलाड़ी का संन्यास देख सकते थे.'
पांच पारियों में सिर्फ 31 रन और बतौर कप्तान पिछले छह टेस्ट में छह हार के चलते, रोहित शर्मा ने संन्यास लेने का मन बना लिया था. हालांकि, नए साल में सिडनी टेस्ट से पहले उनका मन बदल गया. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि रोहित ने संन्यास लेने का मन बदला तो टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर नाराज हो गए थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










