
Robert Kiyosaki Advice: 'सब बर्बाद हो जाएगा...', केवल सोना-चांदी खरीदकर घर में रखें, मुसीबत में यही सहारा!
AajTak
किताब 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T. Kiyosaki) पहले भी आने वाले समय में फाइनेंशियली फिट रहने के लिए Gold-Silver और बिटक्वाइन में निवेश की सलाह देते रहे हैं.
हर किसी का सपना होता है कि वो रईसों की जिंदगी जिए और खूब पैसा हो. किसी भी विपरीत परिस्थिति में वित्तीय दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े. इसके लिए लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन हर कोई इस सपने को पूरा नहीं कर पाता. कुछ लोग तो जल्द पैसा बनाने के लिए शेयर मार्केट, बॉन्ड और रियल एस्टेट में मोटा निवेश कर देते हैं, लेकिन 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T. Kiyosaki) का कुछ और ही मानना है. उन्होंने एक बार फिर से बुरे वक्त में सोना-चांदी और बिटक्वाइन को ही सहारा बताया है.
'स्टॉक-बॉन्ड और रियल एस्टेट हो जाएगा क्रैश' मशहूर लेखक Robert T. Kiyosaki सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को निवेश के लिए सलाह देते रहते हैं और ज्यादातर उनकी सलाह Gold, Silver में इन्वेस्टमेंट की रहती है. इस बार उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर (अब X) अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लोगों को इनमें निवेश के लिए कहा है. उन्होंने अपनी ताजा पोस्ट में लिखा है, 'सब कुछ बुलबुला है... स्टॉक, बांड, रियल एस्टेट क्रैश होने वाला है.'
The EVERYTHING BUBBLE, stocks, bonds, real estate SET to CRASH. US debt increasing by $1 trillion every 90 days. US BANKRUPT. Save your self. Please buy more real gold, silver, Bitcoin.
निवेशकों को दी ये बड़ी सलाह अपनी पोस्ट में उन्होंने अमेरिका पर लगातार बढ़ रहे कर्ज का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि इस समय हालात ये बन गए हैं कि हर 90 दिन में अमेरिकी कर्ज (US Debt) 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ रहा है और अमेरिका दिवालिया होने की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने आगे सलाह दी कि अपने आप को बचाएं, कृपया सोना, चांदी, बिटकॉइन खरीदें. साफ शब्दों में कहें तो रॉबर्ट कियोसाकी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सब बर्बाद होने वाला है, मुसीबत से बचने के लिए अब केवल सोना-चांदी और बिटक्वाइन सहारा है.
Bitcoin को लेकर उन्होंने अपनी Social Media Post में लिखा कि कैथी वुड ने कहा कि बिटकॉइन 2.3 मिलियन तक पहुंच जाएगा. वह बहुत स्मार्ट हैं और मुझे उसकी राय पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि यदि कैथी सही है तो मैं चाहूंगा कि मैं और अधिक खरीदूं. वास्तविक दुनिया में सबसे अमीर और खुशहाल लोग वे लोग हैं जो गलतियां करते हैं और उनसे अपनी गलतियों से सीखते हैं. मेरा भी मानना है कि बिटकॉइन 2.3 मिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा.
पहले भी चांदी को बताया अमीर बनने का जरिया Robert T. Kiyosaki ने इससे पहले भी कई बार सोना-चांदी में निवेश को लेकर सलाह दी है. खासतौर पर चांदी को लेकर कियोसाकी खासे बुलिश रहते हैं. बीते साल किए एक पोस्ट में मशहूर लेखक ने लोगों से चांदी में निवेश (Silver Investment) करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि अगर आप गरीब से अमीर बनने के सपने देख रहे हैं, तो मौका आ गया है. यह गरीबों के लिए अमीर बनने का समय है. यानी उनका कहना है कि चांदी के जरिए अमीर बनने का सपना पूरा किया जा सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










