
'RJD में घुसपैठियों का कब्जा...', बैठक से पहले रोहिणी आचार्य का तीखा हमला, अपनों पर ही बरसीं लालू की बेटी
AajTak
पटना के होटल मौर्या में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. एक तरफ तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर है. वहीं, दूसरी तरफ पार्टी के भीतर से ही वर्तमान नेतृत्व के खिलाफ तीखे सवाल उठने लगे हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद लालू यादव के परिवार में शुरू हुई खींचतान एक बार फिर उभर कर सामने आ गई है. अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर पार्टी के वर्तमान नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने 'लालूवाद' की रक्षा और पार्टी (RJD) की मौजूदा 'बदहाली' के लिए जिम्मेदार लोगों पर सवाल उठाते हुए, फासीवादी ताकतों द्वारा भेजे गए 'घुसपैठियों' का जिक्र किया है. उनका ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब आज पटना में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है, जिसमें तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. रोहिणी आचार्य ने बिना किसी का नाम लिए एक्स पोस्ट में कहा, जो सही मायनों में लालूवादी होगा, जिस किसी ने भी लालू के द्वारा, हाशिए पर खड़ी आबादी-वंचितों के हितों के लिए मजबूती से लड़ने वाली, खड़ी की गयी पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से संघर्ष किया होगा.
लालू की विरासत को आगे बढ़ने पर जोर रोहिणी ने लालू के सामाजिक-आर्थिक न्याय की लड़ाई और राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की बात पर जोर देते हुए कहा, 'जिस किसी को भी लालू के द्वारा सामाजिक-आर्थिक न्याय के लिए किए गए सतत संघर्ष एवं प्रयासों का गौरवबोध होगा, जिसे लालू जी की राजनीतिक विरासत व विचारधारा को गर्व के साथ आगे ले जाने की परवाह होगी, वो अवश्य ही पार्टी की मौजूदा बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों से सवाल करेगा एवं ऐसे लोगों की संदिग्ध-संदेहास्पद भूमिका के खिलाफ अंजाम की परवाह किए बिना अपनी आवाज उठाएगा...
पार्टी की मौजूदा स्थिति पर जताई चिंता तेजस्वी की बहन ने पार्टी की मौजूदा स्थिति को कड़वी, चिंताजनक एवं दुखद सच्चाई बताते हुए कहा कि आज जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए जानी जाने वाली, जन-जन की पार्टी की असली कमान फासीवादी विरोधियों के द्वारा भेजे गए वैसे घुसपैठियों-साजिशकर्ताओं के हाथों में है, जिन्हें लालूवाद को तहस-नहस करने के उद्देश्य के साथ भेजा गया है, कब्जा जमाए बैठे ऐसे लोग अपने गंदे मकसद में काफी हद तक सफल होते भी दिखते हैं.
पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल उन्होंने पार्टी के जिम्मेदार नेतृत्व पर सवाल करते हुए कहा, नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रहे लोगों को सवालों से भागने, सवालों से बचने, जवाब देने से मुंह चुराने, तार्किक-तथ्यात्मक जवाब देने की बजाए भ्रम फैलाने, लालूवाद व पार्टी की हित की बात करने वालों के साथ दुर्व्यवहार, अभद्र आचरण, अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की बजाए अपने गिरेबान में झांकना होगा और अगर वो चुप्पी साधता है, तो उस पर साजिश करने वाले गिरोह के साथ मिलीभगत का दोष व आरोप स्वतः ही साबित होता है.
पटना में RJD की अहम बैठक
बता दें कि पटना के होटल मौर्या में रविवार सुबह 11:30 बजे आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में तेजस्वी यादव को आरजेडी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है. बैठक की अध्यक्षता खुद लालू प्रसाद यादव करेंगे. होटल मौर्या के हॉल को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सभागार नाम दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










