
Rituraj Singh Died: नहीं रहे 'अनुपमा' फेम एक्टर ऋतुराज सिंह, 59 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान
AajTak
TV Actor Rituraj Singh Died: मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है. एक्टर के करीबी दोस्त ने उनकी मौत की खबर को कंफर्म किया है.
TV Actor Rituraj Singh Died: एंटरटेनमेंट की दुनिया से बेहद दुखद और शॉकिंग खबर सामने आई है. मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है. 59 की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. एक्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है. टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाले दिग्गज कलाकार की मौत की खबर से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है. परिवारवाले भी सदमे में हैं. हर तरफ सन्नाटा पसर गया है.
कब और कैसे हुआ ऋतुराज का निधन?
India Today संग बातचीत में एक्टर अमित बहल ने ऋतुराज की मौत को कंफर्म किया है. उन्होंने बताया कि ऋतुराज को बीती रात करीब 12:30 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया. CINTAA चीफ ने भी ये बताया है कि ऋतुराज को पहले से पैंक्रियाज से संबंधित हेल्थ इश्यूज थे और उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा था.
ऋतुराज सिंह की मौत से संदीप सिकंद का टूटा दिल
प्रोड्यूसर संदीप सिंकद भी ऋतुराज सिंह की मौत से काफी दुखी हैं. एक्टर की मौत पर उन्होंने कहा- मैं शॉक्ड हूं. ये खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है. आज सुबह किसी ने मेरे व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी ने ये न्यूज शेयर की थी और तभी से मैं सदमे में हूं.
टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' में मैंने ऋतुराज सिंह के साथ काफी काम किया है. उस दौरान वो इकलौते ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने सेट पर मेरा काफी प्यार से वेलकम किया था. सभी जानते हैं कि वो एक शानदार एक्टर थे, लेकिन इससे कही ज्यादा वो एक शानदार इंसान थे. उनकी मौत की खबर से मुझे बहुत तगड़ा झटका लगा है. आशा करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनकी पत्नी और बच्चों को इस मुश्किल समय का सामना करने का हौसला मिले.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










