
Rishabh Pant Song: 'ऋषभ भाई' पर बन गया 'गाना', स्टेडियम में ही ढोल-नगाड़ों के साथ थिरके फैन्स, VIDEO
AajTak
260 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 38 रन पर तीन और 72 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया था. ऐसे में ऋषभ पंत ने नाबाद शतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई...
Rishabh Pant Song: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर वनडे में ऋषभ पंत ने अपनी आतिशी पारी के बदौलत टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत दिलाई. एक तरफ ऋषभ पंत अपनी ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेल रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर स्टेडियम में भी फैन्स ने फटाफट उन पर गाना भी बना दिया.
स्टेडियम में फैन्स ढोल और नगाड़ों के साथ पहुंचे थे. उन्होंने इंग्लिश में ही गाना शुरू कर दिया. इंग्लिश गाने को देसी ढोल-नगाड़ों के साथ जो सुर-ताल में गाया उसके बाकी लोग भी दीवाने हो गए. यह गाना भारत आर्मी के सदस्यों ने गया.
फैन्स ने बनाया 'ऋषभ भाई' गाना
WE'VE GOT RISHABHHHHHH PAAAAAAANT 😍@RishabhPant17 #ENGvIND #BharatArmypic.twitter.com/ZiXaPW9f4M
पंत ने इस तरह टीम इंडिया को मैच जिताया
वीडियो को भी भारत आर्मी ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें सभी फैन्स गाने के जरिए कहते सुनाई दे रहे हैं, 'हमें मिल गया है ऋषभ पंत, हमें मिल गया है ऋषभ भाई.' इस गाने में कई बार फैन्स को ऋषभ भाई, ऋषभ भाई, ऋषभ भाई कहते सुना गया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












