
Rishabh Pant sold in Lucknow Team: लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को खरीदा... बने सबसे महंगे खिलाड़ी
AajTak
Rishabh Pant sold in Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का मेगा ऑक्शन शुरू हो गया है. यह नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही है. पहले दिन सभी की नजरें स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर रहीं. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने धांसू बोली लगाकर 27 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.
Rishabh Pant sold in Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का मेगा ऑक्शन शुरू हो गया है. यह नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही है. पहले दिन सभी की नजरें स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर रहीं. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने धांसू बोली लगाकर 27 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. इस तरह पंत ने 20 मिनट में ही आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
पंत ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी की थी. उन्हें दिल्ली टीम ने रिटेन नहीं किया था. ऐसे में पंत 2016 के बाद पहली बार ऑक्शन में उतरे. हालांकि पंत के लिए दिल्ली टीम ने RTM कार्ड नियम का इस्तेमाल किया था, लेकिन अंत में लखनऊ टीम ने लंबी बोली लगाकर पंत को खरीद लिया.
RTM कार्ड के कारण 27 करोड़ में बिके पंत
दरअसल, ऋषभ पंत की बोली जब 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंची, तब दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया. हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस बिडिंग को 27 करोड़ रुपये कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने फिर पंत के लिए आरटीएम करने में रुचि नहीं दिखाई.
पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जमकर बोली लगी. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एंट्री की. दोनों के बीच यह बोली 20.75 करोड़ तक चली थी. यह आखिर बोली लखनऊ टीम ने ही लगाई थी. मगर RTM नियम के चलते उन्हें पंत को 27 करोड़ में खरीदना पड़ा.
पंत ने 20 मिनट में तोड़ा सबसे महंगे प्लेयर का रिकॉर्ड

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












