
Rinku Singh IPL 2023: 6,6,6,6,6... रिंकू के 'सिक्सर पंच' से गुजरात ढेर, KKR को 3 विकेट से मिली धमाकेदार जीत
AajTak
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा दिया है. कोलकाता की जीत के हीरो रिंकू सिंह रहे जिन्होंने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए. 25 साल के रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंद पर ये पांचों छक्के जड़े.
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग में वो कारनामा कर दिखाया, जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा. रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (9 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में आखिरी ओवर में लगातार पांच छ्क्के जड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई.
यश दयाल की गेंदों पर रिंकू ने जड़े पांच छक्के
मैच के आखिरी ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 29 रनों की आवश्यकता थी. यश दयाल के उस ओवर में पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दिया. इसके बाद जीत के लिए पांच गेंदों पर 28 रनों की जरूरत थी. फिर बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने मैच में छक्कों का ऐसा पंच जड़ा कि गुजरात की टीम देखते रह गई. रिंकू सिंह 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें छह छक्का और एक चौका शामिल रहा. पहली बार आईपीएल के आखिरी ओवर में इतने रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया गया.
"Because he's the Knight #KKR deserves and the one they need right now" - Rinku Singh 😎#GTvKKR #TATAIPL #IPLonJioCinema | @KKRiders pic.twitter.com/b1QrN3fLjX
राशिद खान की हैट्रिक बेकार
कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर की भी अहम भूमिका रही. वेंकटेश अय्यर ने 83 रनों की धमाकेदार परी खेली. वेंकटेश ने 40 गेंदों की पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए. हालांकि वेंकटेश के आउट होने के बाद खेल अचानक से पलटा क्योंकि गुजरात टाइटन्स के कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने हैट्रिक ले ली. राशिद ने लगातार गेंदों पर आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर को चलता किया. सात विकेट गिरने के बाद गुजरात की जीत तय लग रही थी, लेकिन रिंकू ने कमाल कर दिया.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










