
Rinku Singh IPL 2023: अलीगढ़ के रिंकू सिंह की कहानी... जो बन गया आईपीएल का सबसे बड़ा सुपरस्टार!
AajTak
रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटन्स पर तीन विकेट से जीत दिलाई. आखिरी पांच गेंदों पर केकेआर को जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी, लेकिन रिंकू ने छक्कों का ऐसा पंच जड़ा कि गुजरात की टीम देखते रह गई. अलीगढ़ में पैदा हुए रिंकू की क्रिकेटिंग जर्नी आसान नहीं रही है.
इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में 9 अप्रैल (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मेंएक ऐसा मुकाबला खेला गया, जिसे फैन्स कई सालों तक नहीं भूलेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए इस मुकाबले के मुख्य किरदार रहे रिंकू सिंह. बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने मुकाबले के आखिरी ओवर में ऐसा अद्भुत खेल दिखाया, जिसकी तारीफ करने के लिए शब्द कम पड़ गए.
कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन बनाने थे और उसकी हार लगभग तय दिख रही थी. गुजरात टाइटन्स के कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी बाएं हाथ के पेस बॉलर यश दयाल को सौंपी. यश दयाल की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दिया. इसके बाद रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी.
आखिरी सात गेंदों पर बना डाले 40 रन
रिंकू सिंह अपनी टीम के कप्तान नीतीश राणा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे थे. 25 साल के रिंकू ने अपनी पारी की काफी धीमी शुरुआत की और पहले 14 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए. लेकिन, रिंकू ने जो आखिरी सात गेंदें खेलीं उसमें उन्होंने 40 रन बनाए. कुल मिलाकर रिंकू सिंह ने 21 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 48 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और एक चौका शामिल था.
"Because he's the Knight #KKR deserves and the one they need right now" - Rinku Singh 😎#GTvKKR #TATAIPL #IPLonJioCinema | @KKRiders pic.twitter.com/b1QrN3fLjX
रिंकू के आईपीएल करियर का ये बेस्ट स्कोर रहा.आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने आखिरी ओवर में इतने रन बनाकर मुकाबला जीता हो. इससे पहले आईपीएल 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी 23 रन बना लिए थे. इस धमाकेदार पारी के बाद रिंकू सिंह आईपीएल के सुपरस्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. रिंकू सिंह की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










